फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bambiha gang took responsibility of Bouncer Money murder

खरड़ में बाउंसर की हत्या: बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा-लक्की पटियाल ने मारा

Wed, 08 May 2024 04:23 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2024 04:23 AM IST
सार

बाउंसर व जिम ट्रेनर मनीष त्यूड़ गांव का रहने वाला था। मंगलवार को जिम से घर लौटते वक्त घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसे गांव चंदो से निकलते समय गोलियां मार दी थी।

विज्ञापन
Bambiha gang took responsibility of Bouncer Money murder
खरड़ में बाउंसर की हत्या - फोटो : फाइल

विस्तार

खरड़ के गांव चंदो में 27 वर्षीय बाउंसर व जिम ट्रेनर का काम करने वाले युवक की हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है। मंगलवार को काले रंग की बाइक पर आए दो युवकों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान मनीष कुमार उर्फ मनी के रूप में हुई है। हत्या की जिम्मेदारी मंगलवार को देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये बंबीहा गैंग ने ली है।

विज्ञापन


मनी के पिता हाकम सिंह ने बताया कि बेटे की पुरानी रंजिश चल रही है। मनीष कुमार व उसके साथियों ने वर्ष 2016 में चंडीगढ़ सेक्टर-26 के फलैक्सी जिम में अखिल पर गोलियां चलाई थीं। 
विज्ञापन


दरअसल वह मीत बाउंसर को मारने गए थे, जिन्हें सूचना मिली थी कि मीत जिम में है, लेकिन वहां मीत बाउंसर की जगह उसका साथी अखिल मौजूद था। अखिल के पेट पर गोलियां दागी गई थीं, लेकिन वह बच गया था। मामले में मनीष कुमार सहित पांच पर सेक्टर-26 थाने में इरादा कत्ल का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में सभी को पांच-पांच साल की सजा हुई थी। डेढ़-डेढ़ साल सजा काटने के बाद हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा किया हुआ था। पुलिस इस रंजिश को कत्ल की वजह मान रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष कुमार के एक साथी गगन ने इसके पीछे बंबीहा ग्रुप का हाथ बताया था। पुलिस ने मामले में खरड़ थाने में दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। बता दें कि जिम ट्रेनर मनीष शादीशुदा था और उसकी एक छोटी बहन है। मनी के पिता हाकम सिंह ने बताया कि उनके बेटे को कई दिन से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इसके बावजूद उसे सुरक्षा नहीं दी गई।

जिंदा है या मर गया, यह देखने लौटकर आए हमलावर
मनीष कुमार खरड़ के सन्नी एनक्लेव में जिम ट्रेनर था। वह सुबह मोटरसाइकिल पर जिम गया था। वह खुद भी वहां जिम करता था। मंगलवार दोपहर करीब सवा 12 बजे वह वह बाइक पर खरड़ में स्थित जिम से त्यूड़ अपने गांव जा रहा था। जब वह चंदो गांव में पड़ती कच्ची पुलिया के पास पहुंचा तो काले रंग की बाइक पर आए दो युवकों ने घात लगाकर उसके सिर पर गोलियां मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मौके पर तीन से चार राउंड फायरिंग की गई है। हत्या के बाद बदमाश पहले तो चले गए, लेकिन मनीष जिंदा है या मर गया, यह देखने के लिए वह दोबार लौटकर आए और उसकी जमीन पर गिरी औंधे मुंह खून से लथपथ लाश देखने के बाद फरार हो गए। एक चश्मदीद महिला ने यह जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल बरामद कर लिए हैं।


पोस्ट में क्या है 
देर रात बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर मनी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में उन्होंने साफ कहा है कि यह हत्या लक्की पटियाल ने करवाई है। इन्होंने पांच साल पहले मीत बाउंसर पर गोलियां चलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed