फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Booking ticket from Chandigarh to Delhi through website proved costly, defrauded of Rs 1.19 lakh in three transactions

Mohali News: वेबसाइट से चंडीगढ़ से दिल्ली की टिकट बुक करवाना पड़ा महंगा, तीन ट्रांजेक्शन में 1.19 लाख रुपये ठगे

Sun, 19 Nov 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Booking ticket from Chandigarh to Delhi through website proved costly, defrauded of Rs 1.19 lakh in three transactions
मोहाली। कई बार बैंक के ग्राहक इस प्रकार ठगी के शिकार हो जाते हैं कि जब तक वह स्थिति को समझ पाते हैं, उससे पहले ही उनका अकाउंट खाली हो जाता है। वर्तमान में बैंकिंग संबंधित सभी काम ऑनलाइन होने लगे हैं। ग्राहक घर बैठे ही अपना सारा बैंकिंग काम कर सकता है। बिना बाहर जाए ऑनलाइन टिकट बुकिंग, होटल बुकिंग, बिजनेस, शॉपिंग, रिचार्ज, पेमेंट, ट्रांसफर आदि, लेकिन अगर थोड़ी सी भी कहीं पर गलती या चूक हो गई तो आपके साथ इतनी बड़ी ठगी भी हो जाती है जिसके बारे में अभी तक आपने सोचा भी न होगा। ऐसा ही एक मामला सेक्टर-78 में सामने आया है। जुगल किशोर शर्मा को वेबसाइट से चंडीगढ़ से दिल्ली की टिकट बुक करवाना महंगा पड़ गया। उनसे 1.19 लाख रुपये की ठगी हो गई। हैरानी की बात यह है कि उनके बैंक खाते से रकम निकल गई और उन्हें मैसेज तक नहीं आया। इस मामले में सोहाना पुलिस ने जुगल किशोर शर्मा की शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। इसमें पुलिस साइबर एक्सपर्ट की भी मदद ले रही है।
विज्ञापन


जुगल किशोर शर्मा ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा कि वह एक व्यापारी है और 9 जून को उन्होंने चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए एक टिकट बुक करवानी थी। उन्होंने एक वेबसाइट खोली और उस पर प्रक्रिया शुरू कर दी। तभी उन्हें एक फोन नंबर पर कॉल करने का मैसेज आया। उन्होंने फोन किया तो कॉलर ने उन्हें अलग-अलग रकम भरने के लिए कहा। उनसे पहले 25 हजार, उसके बाद 49850 और तीसरी बार 45098 रकम भरवाई गई। इस दौरान उन्हें कोई मैसेज नहीं आया। इसके बाद अचानक उनका नेट बंद हो गया जो शनिवार व रविवार भी बंद रहा। सोमवार को जब वह अपनी पास बुक पूरी करवाने गए तो उन्हें पता लगा कि उनके खाते से 1 लाख 19 हजार 948 रुपये ठग लिए गए हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


ऑनलाइन ठगी से कैसे बचा जाए

-सही वेबसाइट पर जाएं जिसके लिए यूआरएल सही डालना चाहिए

-किसी भी तरह के लालच और ऑफर में न आएं

-अनजान व्यक्ति से फोन पर बात न करें और उसके बहकावे में न आएं

-फेसबुक अकाउंट, ट्विटर अकाउंट आईडी का पासवर्ड स्ट्रांग रखें

-सोशल मीडिया पर आने वाले अंजान लिंक पर भूल कर भी क्लिक न करें। मतलब ऐसे लिंक को ओपन न करें।

-व्हाट्सएप पर अनजान लोगों के आने वाले कॉल से बचें।

-बैंकिंग से जुड़े किसी भी काम के लिए हमेशा सही वेबसाइट पर जाएं जिसके लिए हमेशा सही यूआरएल डालना जरूरी है। ध्यान रहे कि जब भी आप किसी पेज पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डाल रहे हैं तो उस पेज का यूआरएल एचटीटीपीएस से शुरू होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed