फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Blast while filling gas from a larger cylinder to a smaller cylinder

Mohali News: बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भरते समय ब्लॉस्ट

Tue, 26 Nov 2024 07:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
Blast while filling gas from a larger cylinder to a smaller cylinder
राहगीर महिला व गैस भर रहा युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। फेज-1 में बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरते समय अचानक ब्लास्ट होने से एक महिला व युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा मंगलवार दोपहर पौने 12 बजे हुआ। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन हैं। बताया जा रहा है कि सिलिंडर सड़क की तरफ फटा, अगर घर में फटता तो बड़ा नुकसान हो सकता था क्योंकि वहां कई भरे सिलिंडर पड़े थे। सिलेंडर फटने से आसपास रह रहे लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने मांग की है कि इस मामले में दुकानदार पर कार्रवाई होनी चाहिए।

फेज-1 में मकान मालिक ने घर में ही एक छोटी दुकान बनाकर आगे किराये पर चढ़ाई है। दुकानदार जतिंदर कुमार गुप्ता ने यह दुकान किराये पर ली है। यहां बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भरी जाती है। मंगलवार को करीब पौने 12 बजे दुकान का कारिंदा बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भर रहा था। गैस ज्यादा भरने से अचानक सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका होने से वहां लगा दरवाजा टूटकर बाहर खड़ी एक्टिवा से टकराते हुए सड़क पर जा गिरा। इस दौरान वहां से जा रही एक महिला पूनम उसकी चपेट में आ गई। महिला के सिर पर चोट लगी है। वहीं, गैस भर रहा युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके कपड़े तक फट गए। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। लोगों ने बताया कि यह सिलिंडर बाहर की तरफ फटा, अगर यह अंदर की तरफ फटता तो कई लोग उसकी चपेट में आ जाते क्योंकि दुकान में कई भरे हुए सिलिंडर पड़े थे। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी पहुंचे। फेज-1 थाना प्रभारी ने बताया कि अभी घायलों के बयान लिए जाने हैं। इसके बाद जो भी कार्रवाई बनती है, वह की जाएगी।क्या कहते हैं नियम
विज्ञापन


बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भरना कानूनन अपराध है। गैस सिलिंडर से जुड़े कुछ नियम है कि गैस सिलिंडर में गैस भरने से पहले, सिलिंडर की जांच करानी होती है। सिलिंडर को हाइड्रोस्टेटिक परीक्षण या हाइड्रोस्टेटिक खिंचाव परीक्षण से गुजारना होता है। गैस सिलिंडर से जुड़े काम के लिए अलग-अलग तरह की मंजूरी दी जाती है जैसे, सिलिंडर बनाने के लिए, वाल्व, रेगुलेटर और सुरक्षा फिटिंग बनाने के अलावा सिलिंडर की परीक्षा और मरम्मत के लिए मंजूरी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस भरते समय जान को हो सकता है खतरा

बड़े सिलेंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भरते समय अचानक ब्लास्ट हो सकता है, इसके कई कारण हो सकते हैं। गैस लीक होना अहम कारण है। अगर सिलिंडर में गैस लीक हो, तो छोटी सी चिंगारी से भी आग पकड़ सकती है। ज्यादा गैस भरने से भी सिलेंडर फट जाता है। खराब कनेक्शन या घिसे हुए हिस्से की वजह से भी गैस लीक हो सकती है। वहीं, गर्म होने से दबाव बढ़ जाता है। अगर सिलेंडर को स्टोव, ओवन या सीधी धूप में रखा जाए, तो उसमें दबाव बढ़ सकता है। इससे सिलिंडर की ताकत कम हो सकती है और वह फट सकता है। एक्सपायर सिलिंडर का इस्तेमाल करने से भी फटने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed