फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Blame... Sidhu did not give any grand.

विकास कार्य के लिए ग्रांट देने के मामले में अकाली दल ने सिद्घू को घेरा

Mon, 01 Feb 2021 02:32 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Blame... Sidhu did not give any grand.
मोहाली। शहर में लाखों रुपये की लागत से विकास कार्य करवाने का दावा करने वाले इलाके के विधायक एवं सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू को अकाली दल ने घेरने की कोशिश की है। यूथ अकाली दल के नेता कैप्टन रमनदीप सिंह ने रविवार को प्रेस नोट जारी कर आरोप लगाया कि मंत्री लोगों से वोट लेने के नाम पर झूठ बोल रहे हैं। मंत्री ने दावा किया था कि उन्होंने सोसायटीज को लाखों रुपये विकास कार्य के लिए दिए हैं। जबकि इस संबंधी आरटीआई से जानकारी हासिल की तो पता चला कि मंत्री ने पंचम सोसायटी को कोई ग्रांट नहीं दी ओर उनका दावा झूठा निकला। जिससे मंत्री का झूठ सामने आ गया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर से सीनियर कांग्रेसी नेता कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि अकाली नेताओं की ओर से तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। जल्दी ही सेहत मंत्री प्रेस कांफ्रेंस में पूरी जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से मोहाली में विकास हो रहा है। उससे अकाली दल बौखलाया हुआ है। इनके उम्मीदवार तक पार्टी को छोड़ गए हैं। वहीं, अब वह झूठ का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अकाली दल के नेता कैप्टन बावा ने कहा कि 18 दिसंबर, 2020 को मोहाली नगर निगम को आरटीआई के तहत जानकारी मांगी गई थी। जिसमें उनकी तरफ से पूछा गया था कि सेहत मंत्री की तरफ से मोहाली शहर के विकास के लिए किन-किन वार्डो में ग्रांटों के चेक बांटे गए। इस आरटीआई का जवाब उन्हें 28 जनवरी को मिला। जिसमें निगम ने बताया कि बलबीर सिंह सिद्घू की तरफ से पंचम सोसायटी को कोई ग्रांट नहीं दी गई। जबकि सेहत मंत्री लोगों के सामने ग्रांट देने के दावे कर रहे हैं। इससे कांग्रेस का झूठ सामने आया है। इस बार नगर निगम चुनाव में लोग उन्हें मुंह नहीं लगाएंगे। उन्होंने कहा कि अकाली दल की तरफ से अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है। चुनाव के लिए स्पेशल कमेटियां गठित कर दी हैं। इस मौके पर उनके साथ सीनियर अकाली नेता नरिंदर सिंह धालीवाल, गुरिंदरपाल सिंह, हरमन सिंह, गुरनेक सिंह सोहाना समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed