फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   BJP's protest against Congress over lapse in PM's security

पीएम की सुरक्षा में चूक पर भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 08 Jan 2022 01:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
BJP's protest against Congress over lapse in PM's security
मोहाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर दौरे के दौरान सुरक्षा में हुई चूक के मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता और समर्थक शुक्रवार को संघर्ष की राह पर आ गए। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के बाहर कांग्रेस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद काफी संख्या में भाजपा नेता और समर्थक रोष प्रदर्शन में शामिल हुए। आखिर में उन्होंने डीसी डॉ. ईशा कालिया को एक मात्र भी सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने जानबूझ कर प्रधानमंत्री की 5 जनवरी की रैली नहीं होने दी। यह एक गंभीर मामला है, अगर पंजाब में प्रधानमंत्री सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों का क्या होगा। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व पार्षद एवं भाजपा के जिला उप प्रधान अरुण शर्मा, रमेश वर्मा, पूर्व पार्षद अशोक कुमार झा, अनिल कुमार गुड्डु, प्रधान मंडल-1, मनोज रोहिला, महामंत्री जसमिंद्र सिंह, प्रधान मंडल-2, राखी पाठक प्रधान मंडल, संजीव जोशी महामंत्री मंडल-3 , उमाकांत तिवारी, अरुण तेजपाल, साहिल गिल ने कहा कि पंजाब सरकार कानून व्यवस्था लागू करने में बुरी तरह विफल रही है। इसे तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। साथ ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed