फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   BJP candidates suffer from farmers movement.. People are opposing the election campaign

भाजपा के उम्मीदवार भुगत रहे किसान आंदोलन का खामियाजा.. लोग कर रहे चुनाव प्रचार का विरोध

Thu, 11 Feb 2021 01:20 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
BJP candidates suffer from farmers movement.. People are opposing the election campaign
कृषि कानूनों और भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ नारेबाजी करते किसान। - फोटो : ??????
लालड़ू। कृषि कानूनों को लेकर किसानों में भाजपा के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। किसानों ने नगर परिषद चुनाव में उतरे उम्मीदवारों के खिलाफ बाजार में रोष रैली निकालकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसान नेता कर्म सिंह, शिरोमणि कमेटी सदस्य निरमैल सिंह के नेतृत्व में दप्पर टोल प्लाजा पर बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों का बहिष्कार किया जाएगा। किसान नेताओं ने गोलगप्पा चौक व सब्जीमंडी में लोगों से भाजपा उम्मीदवारों को वोट ने डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से दिल्ली में डटे हुए हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। केंद्र सरकार कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचने में जुटी हुई है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर बलजिंदर सिंह, मनजीत सिंह, शेर सिंह, गुरप्रीत सिंह और मनजीत सिंह बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed