फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike rider hit by car, driver injured

Mohali News: बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, चालक घायल

Sun, 05 May 2024 03:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Bike rider hit by car, driver injured
मोहाली। एरोसिटी में काम पर जा रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया है। टक्कर के बाद के कार सवार मौके से फरार हो गया है। घायल को मौके पर पहुंच कर दोस्तों ने फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच में पता लगा है कि घायल के बाएं पैर में फ्रैक्चर आया है। इस संबंध में घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को शिकायत दे दी है। घायल नितिन वासी एरोसिटी ने बताया कि शनिवार को सुबह 9 बजे वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। जब वह एयरपोर्ट रोड पर मुड़ने लगा तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे बड़ी लापरवाही से टक्कर मार दी। इससे घायल वहीं सड़क पर गिर गया जिसके पैर में चोट लग गई। यह देख कार चालक वहां रुकने की जगह मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद मौके पर लगी राहगीरों की भीड़ में से एक युवक ने घायल के दोस्तों को मौके पर घटना की सूचना देकर बुला लिया। उन्होंने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed