फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Big relief to students who could not take admission in 10th and 12th

दसवीं और 12वीं में दाखिला नहीं ले पाए विद्यार्थियों को बड़ी राहत

Tue, 05 Apr 2022 01:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Big relief to students who could not take admission in 10th and 12th
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने ऐसे सैकड़ों विद्यार्थियों को राहत दी है जो अभी तक ओपन स्कूल के तहत 10वीं और 12वीं में दाखिला नहीं ले पाए हैं। ऐसे विद्यार्थी अब सात अप्रैल तक दाखिला ले पाएंगे। हालांकि उन्हें इसके लिए जुर्माना राशि भरनी होगी। इस संबंधी जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

पीएसईबी ने साफ किया है कि यदि किसी छात्र को कोई दिक्कत आती है तो वह बोर्ड से संपर्क कर सकता है। पीएसईबी अधिकारियों के मुताबिक कई छात्र अभी दाखिला नहीं ले पाए हैं। यह मामला उनके संज्ञान में आया। इसके बाद दाखिले की तिथि बढ़ाई गई। दाखिला लेने के लिए निर्धारित फीस के अलावा 12 हजार रुपये जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। विद्यार्थियों को एक सप्ताह के अंदर दाखिला कम परीक्षा फार्म पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय में जमा करना होगा। इसके बाद बोर्ड द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

याद रहे कि इन दोनों कक्षाओं में हर साल सात लाख से अधिक विद्यार्थी पूरे राज्य में अपीयर होते हैं। सीबीएसई व अन्य बोर्डों की तर्ज पर पीएसईबी काम करता है। यहां तक परीक्षा परिणाम घोषित करने में भी पीएसईबी अब सबसे आगे रहता है। कोरोना की वजह से बोर्ड की कक्षाओं की परीक्षाएं दो टर्म में करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed