फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Betting market running rampant in Desumajra's meat market

Mohali News: देसूमाजरा की मीट मार्केट में धड़ल्ले से चल रहा सट्टेबाजी का बाजार

Tue, 28 Mar 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Betting market running rampant in Desumajra's meat market
देसूमाजरा की मीट मार्केट में धड़ल्ले से चल रहा सट्टेबाजी का बाजार
विज्ञापन

हर समय सट्टा लगाने वालों की लगी रहती है भीड़, पुलिस की नाक के नीचे की जा रही सट्टेबाजी

संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। नगर परिषद खरड़ की सीमा में पड़ते गांव देसूमाजरा में मीट मार्केट के पीछे टीन की चादरों से बनाए गए एक खोखे में सट्टेबाजी का कारोबार जोरों से चल रहा है। इस जगह पर सट्टा लगाने वालों की भीड़ हर समय लगी रहती है। टीन की चादरों से बनाए गए इस शैड के कैबिनों में बाकायदा सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं और इस ढांचे के अंदर एक ओर टेबल लगाकर दो कारिंदे भी बैठाए गए हैं। शैड के कैबिन के अंदर दूसरी ओर चार लोग बैठाए गए हैं जिनके द्वारा वहां लगाए गए एक बड़े टेबल पर बड़े-बड़े खाने बनाए हुए हैं। इनमें तस्वीरें बनी हुई हैं। इन खानों के नाम भी लिखे हुए हैं, इसी टेबल पर सट्टेबाज रकम लगाते हैं। थोड़ी-थोड़ी देर बाद कारिंदे पर्चियां उछाल कर एक पर्ची निकालते हैं और रिजल्ट का एलान करते हैं। रिजल्ट आने पर जीतने वाले को उसकी ओर से लगाई गई रकम के 10 गुणा (20 के 200) रुपये मिलते हैं।

ऑनलाइन भी होती है सट्टेबाजी
इसके अलावा इस अड्डे पर ऑनलाइन सट्टे की पर्ची भी काटी जाती हैं और सट्टा लगाने वाले को पर्ची काटकर दी जाती है। यहां देश के अलग-अलग शहरों में चलते ऑनलाइन सट्टे दिसावर, गली औरथा फरीदाबाद आदि पर रकम लगाई जाती है और नंबर आने पर 10 रुपये के 900 रुपये मिलते हैं। सट्टेबाजी के इस अड्डे पर सट्टा लगाने के लिए आने वालों में अधिकतर रोजाना दिहाड़ी करके खाने वाले मजदूर और गरीब वर्ग के लोग दिखाई देते हैं। इसके अलावा कई रईसजादे भी सट्टा लगाने के लिए यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन

सट्टेबाजी के अड्डे से कुछ दूरी पर पुलिस चौकी
हैरानी की बात यह है कि सट्टेबाजी का यह कारोबार पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है। क्योंकि सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी यहां से कुछ दूरी पर ही है। लेकिन पुलिस इससे पूरी तरह बेखबर है। इस संबंधी सन्नी एनक्लेव चौकी के इंचार्ज अभिषेक शर्मा ने कहा कि उन्हें यहां सट्टेबाजी की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी का चार्ज संभालने से काफी समय पहले से ही सट्टे का काम बंद है। पुलिस इस जगह पर पहले भी छापेमारी कर चुकी है और केस भी दर्ज किए गए हैं। वहीं खरड़ की डीएसपी रुपिंदरदीप कौर सोही ने कहा कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं हैं, लेकिन वह इसकी जांच करके बनती कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed