फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Beaten after calling home for help; Blackmailing was done by making videos, four arrested

Mohali News: मदद के लिए घर बुलाकर की मारपीट<bha>;</bha> वीडियो बना कर रहे थे ब्लैकमेल, चार काबू

Tue, 26 Sep 2023 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Beaten after calling home for help; Blackmailing was done by making videos, four arrested
खरड़। मदद के बहाने एक युवक को घर बुलाकर मारपीट करने, कपड़े उतारकर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने के मामले में सिटी खरड़ पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरसेवक सिंह, दिवांशु, सोनिया और आंचल निवासी गुरु नानक एनक्लेव सेक्टर-125 के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेशकर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। शिकायतकर्ता रवि कुमार निवासी सनी एनक्लेव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह निज्जर चौक पर खड़े थे। इसी दौरान सामने खड़ी एक लड़की ने उन्हें हाथ से इशारा कर अपने पास बुलाया और कहा कि उसने कुछ दिन पहले एक मकान किराए पर लिया है। उसके पास कुछ भारी सामान है, जिसे घर में रखवाना है। मौके पर लड़की की मां भी मौजूद थी। दोनों ने उनसे मदद की गुजारिश की। इस पर वह मदद को तैयार हो गए और दोनों के साथ उनके मकान पर पहुंचे। वहां पहले से ही अन्य दोनों आरोपी मौजूद थे, जिन्होंने बिना किसी बात के उनसे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उनके कपड़े उतार दिए और नग्न कर वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। डर के मारे उन्होंने आरोपियों को ऑनलाइन पांच हजार रुपये अपने खाते से ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी उनसे 20 हजार रुपये की डिमांड करने लगे। साथ ही कहा कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो वह उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed