फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   battle with breast cancer, 15 thousand will be screened in a year

स्तन कैंसर से जीतेंगे जंग, साल में 15 हजार की होगी स्क्रीनिंग

Fri, 17 Jun 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
battle with breast cancer, 15 thousand will be screened in a year
मोहाली। पंजाब में महिलाओं को स्तन कैंसर से निजात दिलाने के लिए सरकार ने एक नए पायलट प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। इसके तहत स्तन कैंसर का पता लगाने के लिए सरकारी सेहत संस्थाएं डिजिटल तरीके से जांच करेंगी। इस प्रोजेेक्ट के तहत एक साल में 15 हजार औरतों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य पूरे राज्य में रखा गया है। टेस्ट फ्री में किए जाएंगे। ऐसा प्रोजेक्ट शुरू करने वाला पंजाब पहला राज्य बन गया है। यह बात डायरेक्टर परिवार भलाई डॉ. रणजीत सिंह ने कही।
विज्ञापन

वह फेज-छह स्थित जिला सिविल अस्पताल में प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए पहुुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि इस मुहिम का महिलाओं को पूरा फायदा उठाना चाहिए। इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे पहले मोहाली जिले को ही चुना गया है। प्रोजेक्ट के शुरू होने से औरतों को काफी फायदा होगा। यह कोई भी भयानक बीमारी नहीं है। जल्द ही बीमारी का पता चलने के बाद समय से इलाज शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं, इसके तहत खर्च भी कम आएगा। उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की है कि वह इस मुहिम का पूरा लाभ उठाए।
विज्ञापन

यहां लगेंगे कैंसर स्क्रीनिंग के कैंप
17 से 22 जून तक मोहाली जिला सिविल अस्पताल, 23 से 28 जून तक सरकारी अस्पताल, 29 जून से चार जुलाई तक सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में कैंप लगेंगे। लालड़ू सरकारी अस्पताल में पांच व छह जुलाई, बनूड़ में सात से आठ जुलाई, सरकारी अस्पताल बूथगढ़ में नौ से 12 जुलाई, सरकारी अस्पताल घंड़ूआ में 13 से 15 जुलाई और 16 से 19 जुलाई तक सरकारी अस्प्ताल कुराली में कैंप आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed