{"_id":"e6ee7c846b00eff05ff35e25f05ddc32","slug":"based-in-the-city-to-a-halt-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आधार कार्ड बनाने का काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आधार कार्ड बनाने का काम ठप
अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 24 Sep 2013 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मौजूदा समय में किसी भी स्थान पर आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसकी मुख्य वजह यह है कि जिस कंपनी को आधार कार्ड बनाने का ठेका दिया गया था।
उस कंपनी ने अपने मुलाजिमों को वेतन नहीं दिया। इसके बाद मुलाजिम काम को छोड़ गए हैं। दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने 15 अक्तूबर तक आधार कार्ड बनाने और बैंक खातों की लिंकिंग करने का फैसला लिया है, क्योंकि एक नवंबर से गैस की सब्सिडी बैंक खातों में सीधे आनी है। इससे लोगों को काफी मुसीबत उठानी पड़ रही है।
शहर की कई समाज सेवी संस्थाओं की दलील है कि कई जगह मशीनें तो रखी गई हैं। लेकिन एक मशीन पर केवल तीस चालीस कार्ड ही बनते हैं।
जबकि लोग काफी संख्या में आधार कार्ड बनाने के लिए आते हैं। लोगों को निराश होकर जाना पड़ता है। इतना ही नहीं लोगों को आधार कार्ड बनाने के लिए चंडीगढ़ के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पूर्व पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने बताया कि उन्होंने इस मामले संबंधी डीसी से मुलाकात की है।
विज्ञापन
उन्होंने डीसी से मांग की गई है कि यदि मौजूदा समय में काम रही कंपनी आधार कार्ड बनाने का काम सही ढंग से नहीं कर रही है, तो उसे ब्लैक लिस्ट कर यह जिम्मेदारी किसी दूसरी कंपनी को सौंपी जाए।
दूसरी तरफ संपर्क करने पर डीएफएसओ कुलदीप सिंह ने बताया कि इस संबंध में हेडक्वार्टर को सूचित कर दिया गया है। उन्हें कहा गया है कि कंपनी को स्टाफ को वेतन देने की हिदायत दी जाए, ताकि आधार कार्ड बनने का काम शुरू हो सके। उम्मीद है इसी हफ्ते काम शुरू हो जाएगा।