फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Barricading work also started at Jharmadi border on Ambala-Chandigarh highway.

Mohali News: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर झरमड़ी बार्डर पर भी बैरिकेडिंग का काम शुरू

Mon, 02 Dec 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 02 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Barricading work also started at Jharmadi border on Ambala-Chandigarh highway.
13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच के एलान बाद हरियाणा पुलिस हुई सतर्क
विज्ञापन

दो जेसीबी, एक पोकलेन, दो बुलडोजर और एक मिक्सर मशीन कर रहीं कार्य
बार्डर झरमड़ी के आसपास के सभी ठेके बंद; इंटरनेट सेवा बाधित, जाम से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के एलान के बाद हरियाणा पुलिस और प्रशासन ने हरकत में आते हुए अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित झरमड़ी सीमा बार्डर पर भी शंभू बैरियर की तरह इस मार्ग को बंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणा पुलिस प्रशासन ने झरमड़ी बार्डर पर अंबाला सीमा में हाईवे के दोनों ओर (चंडीगढ़ और अंबाला की ओर) सीमेंटेड पत्थर की बैरिकेडिंग कर उसके बीच मिक्सर मशीन से सीमेंट बजरी से भरा जा रहा है।
वहीं उसके पीछे करीब पांच फुट की दूरी पर छोटी वाली दूसरी सीमेंटेड बैरिकेडिंग कर उसे भी सीमेंट बजरी से भरा गया है और उन्हें मोटे सरियों के एंगल से एक दूसरे को जोड़ सहारा दिया गया है। फिलहाल हाईवे से वाहनों के निकलने के लिए महज पांच फुट की जगह छोड़ी गई है। यहां पर वाहनों के निकलने के लिए जगह कम होने के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। हाईवे की बैरिकेडिंग करने के लिए हरियाणा पुलिस की ओर से दो जेसीबी मशीनें, एक पोकलेन, दो बुलडोजर और एक मिक्सर मशीन मौके पर कार्य में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा पुलिस के अलावा बीएसएफ के जवान मौके पर तैनात थे। इस मौके पर मौजूद हरियाणा के थाना स्तर के अधिकारियों ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार ही मार्ग को चलाया या बंद किया जाएगा। दूसरी ओर सूत्रों से पता चला है कि किसान संगठन भी दिल्ली कूच के लिए अपने साजो सामान के साथ तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट सेवा रही बाधित
हरियाणा प्रशासन की ओर से किसान संगठनों के 13 फरवरी के दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा में इंटरनेट सेवा बंद की गई है। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित अंबाला के पास लगते झरमड़ी बार्डर के क्षेत्र लालड़ू सहित दर्जनों गांवों में कई इंटरनेट सेवा सुबह सवेरे से ही बाधित रहीं। वहीं दप्पर से आगे इंटरनेट सेवा सुचारू थी। किसानों के 13 फरवरी दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा-पंजाब सीमा पर निकट स्थित शराब ठेके पूरी तरह बंद करवा दिए गए हैं। इसके अलावा राहगीर विकल्प रास्तों को ढूंढते और आते-जाते परेशान दिखाई दिए।
छोटे वाहनों को निकाला जा रहा
ट्रैफिक पुलिस लैहली इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि हाईवे पर स्थित लैहली टी प्वाइंट से बनूड़ जाने वाला वनवे लिंक रोड कम चौड़ा होने से बड़े भारी वाहनों की क्रॉसिंग के समय आवाजाही अवरुद्ध होती थी और जाम की स्थिति बन जाती थी। जिसे देखते हुए लैहली से बनूड़ की ओर जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए बंद की गई है, जबकि छोटे वाहनों को निकाला जा रहा है।

इसी बैरियर पर नवंबर 2020 में किसानों को रोकने के भरसक प्रयास हुए थे
ज्ञात रहे कि 26 नवंबर 2020 को कृषि के तीन केंद्रीय कानूनों के खिलाफ दिल्ली जा रहे किसानों को अंबाला-चंडीगढ मुख्य मार्ग पर हरियाणा पंजाब सीमा पर स्थित झरमड़ी बैरियर पर रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। जहां पर हरियाणा पुलिस ने काफी पुलिस फोर्स सहित थ्री लेयर बैरिकेडिंग की थी। इसके अलावा वाटर कैनन का प्रयोग और आंसू गैस के गोले भी दागे थे, लेकिन किसानों ने एक ही झटके में रोकने के सभी प्रबंध उखाड़ फेंके और पुलिस के इंतजार धरे के धर रह गए थे। इस बार हरियाणा पुलिस पूरी तरह से सतर्क दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed