फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bank manager commits suicide due to mutual transactions, makes allegations in suicide note

Mohali News: आपसी लेनदेन में बैंक मैनेजर ने किया सुसाइट, सुसाइड नोट में लगाया आरोप

Fri, 04 Apr 2025 12:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bank manager commits suicide due to mutual transactions, makes allegations in suicide note
बैंक मैनेजर यशवंत सिंह। संवाद 
खरड़। खरड़ गिलको वैली निवासी एक बैंक मैनेजर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक यशवंत सिंह मूलरूप से दिल्ली निवासी थे। वह खरड़ बडाला रोड पर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में तैनात थे। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें मृतक ने एक व्यक्ति का नाम लिखकर आरोप लगाया है कि आरोपी के साथ उनका निजी लेनदेन था। इस कारण यह व्यक्ति लगातार उसे परेशान कर रहा था। उन्होंने मानसिक दबाव में आकर आत्महत्या कर ली। खरड़ सिटी पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापा मार रही है। खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अजितेश कौशल ने बताया कि बुधवार को सुबह बैंक मैनेजर यशवंत सिंह को उसके घरवालों ने फोन किया। उसने फोन नही उठाया। सुबह 10 बजे बैंक खुलने के समय भी यशवंत सिंह बैंक नही पहुंचे तो उनके घरवालों को चिंता हुई। ऐसे में उन्होंने खरड़ में रहने वाले किसी जानकार को यशवंत सिंह के घर गिलको वैली में भेजा।
विज्ञापन

घर का दरवाजा अंदर से बंद था। रिश्तेदार व बैंक स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह घर का दरवाजा खोला। घर के अंदर जाकर देखा तो यशवंत सिंह का शव पंखे से लटक रहा था। पुलिस ने यशवंत सिंह के शव को नीचे उतारकर सरकारी अस्पताल खरड़ के शवगृह में रखवाया। उनके घरवालों को सूचना दी। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed