फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bank manager accused of embezzlement of crores of rupees remains out of custody for the seventh day

Mohali News: करोड़ों रुपये के गबन का आरोपी बैंक मैनेजर सातवें दिन भी गिरफ्त से बाहर

Tue, 20 Feb 2024 07:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 20 Feb 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
Bank manager accused of embezzlement of crores of rupees remains out of custody for the seventh day
पकड़े गए कैशियर का पांच दिन का रिमांड हुआ खत्म, न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया, आरोपी कैशियर भी हुआ मैनेजर की ठगी का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के गांव बांसेपुर के बैंक मैनेजर गौरव शर्मा सातवें दिन भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। पुलिस का कहना है कि उनकी टीमें लगातार छापेमारी कर रहीं है और जल्द पकड़ में आने का बात कही जा रही है। वहीं बैंक के कैशियर संजीत का मंगलवार को पांच दिनों का रिमांड खत्म होने पर उसे अदालत में पेश किया गया जहां उसे रोपड़ जेल भेज दिया गया है। पुलिस की पकड़ में आए कैशियर का रिमांड लेने के बाद भी कुछ खास जानकारी हासिल नहीं हुई है, बल्कि पूछताछ में सामने आया कि वह भी मैनेजर की ठगी का शिकार हुआ है और तीन लाख रुपये के लोन की किश्तें उसे भरनी पड़ रही हैं।


जानकारी के अनुसार शातिर बैंक मैनेजर गौरव शर्मा पुलिस से बचता-बचाता घूम रहा है। वहीं पुलिस को शक है कि वह अपने नौकर के साथ भागा हुआ है। पुलिस उसके नेपाली नौकर दिनेश की संलिप्तता की जांच कर आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस के पास आरोपी मैनेजेर की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के हरिद्वार की मिली थी, जिस वजह से नौकर के साथ उसके नेपाल भागने के कयास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed