फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Baltana Cricket Academy defeated Tau Devi Lal Academy in the practice match.

Mohali News: बलटाना क्रिकेट अकादमी ने ताऊ देवी लाल अकादमी को अभ्यास मैच में दी मात

Sun, 16 Jun 2024 03:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Baltana Cricket Academy defeated Tau Devi Lal Academy in the practice match.
जीरकपुर। बलटाना के क्रिकेट ग्राउंड में अंडर-14 वर्ग में एक अभ्यास मैच ताऊ देवी लाल अकादमी और बलटाना क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इसमें टॉस, ताऊ देवी लाल अकादमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी कर 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। इसमें सबसे ज्यादा रन सना देसवाल ने जड़े। उन्होंने 79 गेंदों में 11 चौकों की सहायता से 67 रन बनाए। हर्षित राणा ने 44 गेंदों 12 चौकों की सहायता से 61 रन बनाए। आकाश ने गेंदबाजी में जौहर दिखाते हुए 5 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट ली। यश ने 6 ओवर में 39 रन दिए और 2 विकेट लीं। मोहम्मद साद मिर्जा ने 2 ओवर में 14 रन दिए और 3 विकेट झटकी।
विज्ञापन

इसके बाद बलटाना क्रिकेट अकादमी ने 25.5 ओवर 9 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाकर बाजी अपने नाम की। इस अकादमी के दिशान ने 52 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। दीपक यादव ने 26 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। धैर्य ने 24 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 30 रन बनाए। गेंदबाजी में इनकी टीम से आदित्य राज ने 4 ओवर में 35 रन के नुकसान पर दो विकेट लिए। हर्षित राना ने 6 ओवर लिए 54 रन दिए और दो विकेट लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed