फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Balongi Mohalla Clinic inaugurated on March 4

Mohali News: बलौंगी के मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन चार मार्च को

Sun, 25 Feb 2024 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Balongi Mohalla Clinic inaugurated on March 4
मोहाली। बलौंगी निवासियों की लंबे समय से की जा रही मांग जल्द पूरी होने जा रही है। अब उन्हें छोटी-मोटी बीमारियों के लिए फेस-6 के सिविल अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब उन्हें अपने इलाके में ही आम आदमी क्लीनिक में स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और इसके बाद उन्होंने खबर का संज्ञान लेते हुए बलौंगी में तैयार किए गए आम आदमी क्लीनिक का जायजा लिया। इसके बाद तय किया है कि 4 मार्च को इसका उद्घाटन किया जाए। इससे पहले क्लीनिक में जो भी चीज उपलब्ध करवानी है वह भी करवाई जाएगी। इसके लिए डॉक्टर भी तैनात कर दिए गए हैं। बता दें कि 15 अगस्त, 2023 को इस मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन होना था। तब यह जल्दबाजी में तैयार करवा दिया गया था और सभी को उम्मीद थी कि अगर यहां पर आम आदमी क्लिनिक शुरू हो जाता है तो उन्हें इसका बहुत फायदा होगा। लेकिन कई महीने बाद भी इसका उद्घाटन नहीं हो पाया सिर्फ तारीख पर तारीख ही मिलती रही। जब अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया तो प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन



विधायक कर सकते हैं उद्घाटन
सूत्रों के मुताबिक चार मार्च को विधायक कुलवंत सिंह इस मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन कर सकते हैं और वह यहां की कार्यप्रणाली भी देखेंगे। इस समय गांव और कॉलोनी में कोई भी सरकारी अस्पताल या क्लीनिक नहीं है, इस वजह से लोगों को हर छोटी-मोटी बीमारी के लिए सिविल अस्पताल या निजी अस्पताल में जाना पड़ता है। इसके अलावा इलाके में कुछ झोला छाप डॉक्टर्स और बंगाली बाबा भी इलाज करते हैं जिनके पास मरीजों की कतारे लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed