फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bail rejected for two accused from the Lucky Patial gang; court deems strictness necessary

Mohali News: लक्की पटियाल गैंग के दो आरोपियों की जमानत खारिज, अदालत ने सख्ती को बताया जरूरी

Sun, 12 Jul 2026 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Bail rejected for two accused from the Lucky Patial gang; court deems strictness necessary
मोहाली। प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और घर पर फायरिंग कराने के मामले में गैंगस्टर लक्की पटियाल गैंग के दो आरोपियों को अदालत से राहत नहीं मिली है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने गुरदीप सिंह उर्फ गिल और गुरप्रीत सिंह उर्फ कुक्की की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। अदालत ने कहा कि रंगदारी और फायरिंग जैसे अपराध समाज में भय पैदा करते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में सख्ती बरतना आवश्यक है। बचाव पक्ष ने दलील दी कि दोनों आरोपियों के नाम प्रारंभिक एफआईआर में नहीं थे। वे एक अप्रैल 2026 से न्यायिक हिरासत में हैं। उनके खिलाफ कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं होने का हवाला देते हुए जमानत मांगी गई।
विज्ञापन



सरकारी पक्ष की दलीलें और अदालत का रुख

सरकारी पक्ष ने अदालत को बताया कि दोनों आरोपी लक्की पटियाल गैंग से जुड़े हैं। वे विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर आपराधिक वारदात को अंजाम देते रहे हैं। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि विदेशों से रंगदारी की धमकियां देना और रकम नहीं मिलने पर स्थानीय शूटरों से फायरिंग कराना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों से आम लोगों में दहशत फैलती है और कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है। अदालत ने यह भी माना कि जांच अधिकारी के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। ऐसे में जमानत मिलने पर उनके दोबारा इसी तरह के अपराध करने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी आधार पर दोनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गईं।
विज्ञापन

एक करोड़ की रंगदारी न देने पर हुई थी फायरिंग
शिकायतकर्ता तरनजीत कौर ने पुलिस को बताया था कि उनके पति जसवीर सिंह प्रॉपर्टी डीलर हैं। घटना के समय वह सचखंड श्री हजूर साहिब गए हुए थे। सुबह घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर और मुख्य गेट पर गोलियों के निशान मिले। वाहन का पिछला शीशा टूटा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक मोटरसाइकिल पर आकर फायरिंग करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जसवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले उन्हें रोमानिया से लक्की पटियाल के नाम पर अंतरराष्ट्रीय कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान गुरदीप सिंह उर्फ गिल और गुरप्रीत सिंह उर्फ कुक्की को नामजद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed