{"_id":"6a7b8abaffaf3341e8005c7c","slug":"bag-stolen-from-car-in-zirakpur-thief-makes-off-with-cash-and-important-documents-mohali-news-c-71-1-mli1017-145850-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जीरकपुर में कार से बैग चोरी, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज ले गया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जीरकपुर में कार से बैग चोरी, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज ले गया चोर
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र के बालाजी कॉम्प्लेक्स में एक कार से कंपनी की नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज से भरा बैग चोरी हो गया। यह वारदात आठ अगस्त को दोपहर करीब दो बजे हुई। ढकोली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंचकूला निवासी हरीश गोयल ने पुलिस को बताया कि उनकी धागे की दुकान बालाजी कॉम्प्लेक्स में है। आठ अगस्त को उन्होंने अपनी कार दुकान के सामने खड़ी की और उसे लॉक कर दफ्तर चले गए। कुछ देर बाद जब वह कार के पास लौटे तो काले रंग का बैग गायब था। कार की पिछली खिड़की खुली मिली। कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति कार से बैग निकालते हुए दिखा। चोरी हुए बैग में एक पुराना लेनोवो लैपटॉप और पासपोर्ट था। इसमें कर्नाटक बैंक, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक की चेकबुक के साथ कंपनी के अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी रखे थे।
पुलिस जांच जारी
ढकोली पुलिस ने हरीश गोयल का बयान दर्ज किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है। आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।