फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Badminton court built at a cost of 13 lakh dedicated in Mohali; 3,100 stadiums under construction in Punjab

Mohali News: मोहाली में 13 लाख रुपये से बना बैडमिंटन कोर्ट समर्पित, पंजाब में 3100 स्टेडियम निर्माणाधीन

Wed, 16 Sep 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Badminton court built at a cost of 13 lakh dedicated in Mohali; 3,100 stadiums under construction in Punjab
मोहाली। वार्ड नंबर छह में नगर निगम द्वारा लगभग 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित बैडमिंटन कोर्ट लोगों को समर्पित किया गया। विधायक कुलवंत सिंह ने आज इसका उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार राज्य में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर खेल बुनियादी ढांचा विकसित कर रही है।
विज्ञापन




कुलवंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। यह परियोजना वार्डवासियों की मांग पर पंजाब जल सप्लाई व सीवरेज बोर्ड के अध्यक्ष और पार्षद सनी आहलूवालिया के प्रयासों से पूरी हुई है। विधायक ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना है। उन्होंने बताया कि खेल सुविधाओं के विस्तार से युवा स्वस्थ रहेंगे और अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के परिणाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन




खेल बुनियादी ढांचे का विकास

पंजाब सरकार राज्य में करीब 3100 खेल स्टेडियम बना रही है। विधानसभा क्षेत्र मोहाली में 32 खेल स्टेडियम निर्माणाधीन हैं। इनमें से कई स्टेडियम बनकर लोगों को समर्पित किए जा चुके हैं। पंजाब भर में ‘मुख्यमंत्री योगशाला’ के तहत योग कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं। खेल प्रबंधक विभिन्न स्तरों पर खेल मेले आयोजित कर रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता के कारण युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वार्डवासियों की मांग पूरी

कुलवंत सिंह ने पार्षद सनी आहलूवालिया के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वार्ड में बैडमिंटन कोर्ट से खिलाड़ियों, विशेषकर युवाओं को लाभ मिलेगा। सनी आहलूवालिया ने कहा कि वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया गया है। यह बैडमिंटन कोर्ट क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है। यह युवाओं को खेलों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर पार्षद सनी आहलूवालिया, मोहाली नगर निगम के वरिष्ठ उप महापौर राजिंदर प्रसाद शर्मा और उप महापौर हरपाल सिंह चन्ना सहित कई क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed