{"_id":"67ae55dc8642db149c076ddc","slug":"baba-wearing-saffron-robes-hypnotized-and-looted-gold-chain-incident-captured-in-cctv-mohali-news-c-71-1-mli1005-125554-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: भगवा चोला पहने बाबा ने सम्मोहित कर लूटी सोने की चेन, वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: भगवा चोला पहने बाबा ने सम्मोहित कर लूटी सोने की चेन, वारदात सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
मोहाली। शहर में पहले ही स्नैचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं, अब ढोंगी बाबा भी लोगों को ठगने लगे हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक ढोंगी बाबा ने एक व्यक्ति से सोने की चेन लूट ली। वाटर रिसोर्स डिपार्टमेंट में कार्यरत फेज-1 निवासी रवि कुमार को ढोंगी बाबा ने फेज-1 स्थित ओल्ड डीसी दफ्तर के पास अपने झांसे में लिया। रवि कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में रवि कुमार ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब सवा दो बजे वह अपनी कार में सामान लाने के लिए निकला। गाड़ी में बैठते ही भगवा चोला पहने दो बाबा उसके पास आए। ढोंगी बाबा ने खाना खिलाने को कहा। उन्होंने कुछ रुपये निकालकर बाबाओं को देने लगे तो दोनों ने उनको बातों में उलझा लिया। कुछ समय बाद एक बाबा वहां से चला गया। दूसरे बाबे ने उनको सम्मोहित कर लिया। रवि के अनुसार बाबा ने सोने की चेन कब निकाली उनको पता ही नहीं चला। चेन लेकर दूसरा बाबा भी वहां से खिसक गया। उनको इसका कोई एहसास नहीं हुआ और वे भी चुपचाप वहां से निकल गए। बाद में उनको लगा कि चेन उनके गले में नहीं है, तो उन्हें लूट का अहसास हुआ।
रवि कुमार ने इसकी पुलिस में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसके बाद रवि ने खुद ही मामले की जांच शुरू की और पाया कि प्राचीन शिव मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में चेन निकालने की वीडियो फुटेज रिकॉर्ड हो गई है। इस फुटेज में बाबा को चेन उतारते साफ देखा जा सकता है। अब इस वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाबा की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।