फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   B.Sc pass drug smugglers caught, 36.48 grams of heroin recovered

बीएससी पास नशा तस्कर काबू, 36.48 ग्राम हेरोइन बरामद

Thu, 07 Apr 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
B.Sc pass drug smugglers caught, 36.48 grams of heroin recovered
फोटो सहित.
विज्ञापन

बीएससी पास नशा तस्कर काबू, 36.48 ग्राम हेरोइन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-11 थाना पुलिस ने बीएससी पास एक युवक को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को 36.48 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। नशा तस्कर की पहचान बीएससी पास रवजोत सिंह निवासी सेक्टर-50सी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज करने के बाद अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया है।

फेज-11 पुलिस थाना प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वह बीएससी की डिग्री करने के बाद इंजीनियर बनना चाहता था। लेकिन बाद में गलत लोगों की संगत में आकर उसे नशा करने की लत लग गई। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने नशे की तस्करी शुरू कर दी। उसने बताया कि नशे की खेप की सप्लाई वह चोरी के मोटरसाइकिल पर करता था। मंगलवार देर रात पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान पकड़कर हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed