फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Azad Group is the real team of Sukhbir Badal in Mohali

मोहाली में आजाद ग्रुप ही सुखबीर बादल की असली टीम

Wed, 20 Jan 2021 01:56 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Azad Group is the real team of Sukhbir Badal in Mohali
मोहाली। पूर्व मेयर कुलवंत सिंह की अगुवाई में बने आजाद ग्रुप को लेकर इलाके के विधायक एवं सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर जुबानी हमला बोला। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने बताया कि यह आजाद ग्रुप ही सुखबीर बादल की असली टीम है। सुखबीर बादल अपनी पार्टी की प्रत्यक्ष हार को देखकर निगम चुनाव में पार्टी निशान पर चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल को अहसास हो गया है कि पंजाब में हुई धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी और कृषि बिलों को लेकर चल रहे संघर्ष में उनकी पार्टी का चेहरा लोगों के सामने साफ हो गया है। उन्होंने दावा किया कि आजाद ग्रुप को सुखबीर बादल की पूरी सरपरस्ती हासिल है। उन्होंने कहा कि वह अपने फाइनेंसर कुलवंत सिंह को मेयर बनाकर मोहाली के लोगों पर दोबारा थोपना चाहते हैं।
विज्ञापन

सेहतमंत्री ने बताया कि शहर के सभी लोगों को पता है कि आजाद ग्रुप के सभी सदस्य चुनाव के बाद अकाली दल में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल हर बार मोहाली की राजनीति में कुलवंत की चौधर चमकाने के लिए किसी न किसी वरिष्ठ अकाली नेता की बलि लेते हैं। इस बार पूर्व लोक सभा सदस्य प्रो. प्रेम सिंह चंदूूमाजरा की बलि ली जा रही है। सेहतमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी विकास, लोकपक्ष नीतियों से शहर के लंबे समय से लटकते काम करा रही है।
विज्ञापन

क्या कहना है आजाद ग्रुप का
आजाद ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी का कहना है कि सेहतमंत्री को पहले अपने द्वारा दिए जाने वाले बयानों पर ध्यान देना चाहिए। कल तक वह आजाद ग्रुप के पार्षदों व नेताओं को अकाली दल का गद्दार बता रहे थे। पूरा शहर जानता है कि मंत्री ने विकास करवाया है या विकास रुकवाया है। उन्होंने कहा कि सेहतमंत्री की वजह से से दो सौ से अधिक विकास कार्यों के टेेंडर कई महीनों तक रुके रहे। वहीं पूर्व पार्षदों द्वारा पास कराए काम को वह अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। चुनाव में लोग ही उनको उचित जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed