फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Awareness van will make youth aware for voting

मतदान के लिए युवकों को जागरूक करेगी जागरूकता वैन

Wed, 01 Dec 2021 11:22 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
Awareness van will make youth aware for voting
मोहाली। युवकों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग की ओर से स्वीप कार्यक्रम के अधीन बड़ी संख्या में मुहिम शुरू की गई है। जिससे युवकों को अपनी वोट बनवाने से वंचित न रहना पड़े। ये बात डीसी-कम-चुनाव अधिकारी डॉ. ईशा कालिया ने मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम के दौरान जागरूकता वैन को हरी झंडी देकर रवाना करते हुए कही।
विज्ञापन

डीसी ईशा कालिया ने बताया कि जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स और अलग-अलग तहसील दफ्तरों में जागरूक करने के लिए वीवी पैट मशीनें लगाकर आम लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही वैनों के जरिए अलग-अलग गांव, शहर और कस्बों में जाकर आम लोगों को वोट के अधिकार और महत्ता के बारे में जागरूक करने के लिए काम किए जा रहे हैं। हमारे संविधान ने मतदान का अधिकार देकर एक बड़ी जिम्मेदारी दी है, क्योंकि मत का सही इस्तेमाल करके ही हम उज्जवल भविष्य का सपना देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा अपनी मत के इस्तेमाल के लिए कई बार लापरवाह हो जाते हैं, जो सही नहीं है। लोकतंत्र में हर वोट की अहम भूमिका हो सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि देश के हर योग्य मतदाता को अपने मत की कीमत समझकर उसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर से युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने और बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन वोट बनवाने की सुविधा ही मुहैया करवाई गई है और वोट हेल्पलाइन एप के जरिए ऑनलाइन बनवाई जा सकती है। इसके अलावा चुनाव आयोग के टोल फ्री नंबर-1950 पर भी वोट बनवाई जा सकती है। चुनाव आयोग दिव्यांग वोटर और तीसरे लिंग के वोटर को जागरूक करने के विशेष कार्य कर रहा है, जिससे हर योग्य मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर सके। इस मौके पर एडीसी (जनरल) कोमल मित्तल और एसडीएम हरबंस सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed