फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Auto-rickshaw driver killed after being hit by speeding bus in Zirakpur

Mohali News: जीरकपुर में तेज रफ्तार बस की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

Sat, 08 Aug 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw driver killed after being hit by speeding bus in Zirakpur
जीरकपुर। जीरकपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर 6 अगस्त 2026 को एक सड़क हादसे में ऑटो चालक बलजीत सिंह की मौत हो गई। दोपहर करीब 2:35 बजे प्रिज्म ग्रैंड होटल के सामने फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन




पुलिस ने मृतक के बेटे जसविंदर सिंह के बयान पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। जसविंदर के अनुसार, उनके पिता जीरकपुर से चंडीगढ़ जा रहे थे। बस चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही से ऑटो को टक्कर लगी। टक्कर से ऑटो क्षतिग्रस्त हुआ और बलजीत सिंह गंभीर घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल ढकोली ले जाया गया, जहां मृत घोषित किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बस चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed