फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Attempt to rape woman on the pretext of getting loan

लोन दिलवाने के बहाने महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 19 Dec 2021 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape woman on the pretext of getting loan
लालड़ू। लालड़ू के निकट एक फैक्टरी में काम करने वाली महिला से लोन दिलवाने के बहाने अश्लील हरकतें व दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। शिकायत पर पुलिस ने विनोद कुमार निवासी अंबाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अंबाला निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह लालड़ू के निकट एक कंपनी में नौकरी करती है। उन्हें पैसों की जरूरत थी। उसके पति ने विनोद कुमार निवासी अंबाला से बैक लोन की बात की। उसके पति से 5 लाख रुपयों का लोन करवाने के लिए जरूरी कागजात और 60 हजार रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद उक्त व्यक्ति लालड़ू स्थित उसकी फैक्टरी में पहुंच गया और कहने लगा कि उसका 5 लाख का लोन पास हो गया। उसे चेक लेने के लिए चंडीगढ़ बैंक में चलना होगा। वह उसकी बाइक पर बैठकर चंडीगढ़ जा रही थी तो वह रास्ते में वह अश्लील बातें व हरकतें भी करने लगा। इसके बाद वह उसे चंडीगढ़ के एक होटल के कमरे में ले जाकर उससे जबरदस्ती करने लगा। वह किसी तरह उससे पीछा छुड़ाकर वहां से भागी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed