फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Attempt to encroach upon NRI's land; case registered against two

Mohali News: एनआरआई की जमीन पर कब्जे की कोशिश, दो पर केस दर्ज

Tue, 11 Aug 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Attempt to encroach upon NRI's land; case registered against two
मोहाली। कनाडा में रह रहे एक एनआरआई की झामपुर स्थित छह मरला जमीन की चारदीवारी तोड़कर उस पर कब्जा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। एनआरआई विंग की जांच के बाद झामपुर निवासी दो लोगों के खिलाफ मोहाली के एनआरआई थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




पुलिस को दी शिकायत में कनाडा निवासी संदीप राणा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में झामपुर में चार कनाल जमीन खरीदी थी। इसमें छह मरला जमीन उनके हिस्से में आई थी, जिस पर उन्होंने चार फीट ऊंची चारदीवारी बनवाई थी। संदीप 8 अप्रैल 2023 को कनाडा चले गए थे। 13 अप्रैल 2026 को उन्हें स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि दविंदर सिंह और जगजीत सिंह ने उनकी जमीन की चारदीवारी गिरा दी है। इसके बाद संदीप ने आरोपियों से फोन पर संपर्क कर जमीन में दखल नहीं देने को कहा। आरोप है कि आरोपियों ने संदीप को फोन पर भारत लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। उनके प्रतिनिधि मोहिंदर सिंह ठाकुर को भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
विज्ञापन




जांच और कानूनी कार्रवाई

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह ने बताया कि शिकायत एनआरआई विंग के एडीजीपी कार्यालय पहुंची थी। एनआरआई थाना मोहाली के प्रभारी ने प्रारंभिक जांच की। जांच रिपोर्ट एडीजीपी कार्यालय को भेजी गई। रिपोर्ट पर विचार के बाद एडीजीपी ने एनआरआई थाना मोहाली में केस दर्ज कर जांच के निर्देश दिए। दविंदर सिंह और जगजीत सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 329(3), 62 और 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed