{"_id":"5f46c9d28ebc3e3d084872d9","slug":"attack-on-tv-journalists-doing-live-coverage-of-liquor-contracts-in-mohali-mohali-news-pkl385911578","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में शराब ठेकों की लाइव कवरेज कर रहे टीवी पत्रकारों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में शराब ठेकों की लाइव कवरेज कर रहे टीवी पत्रकारों पर हमला
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3बी2 की मार्केट में बुधवार उस समस माहौल गरमा गया, जब एक टीवी चैनल के पत्रकारों की ओर से शराब ठेेेकों की रीयल्टी चेक पर लाइव स्टोरी चल रही थी। इस दौरान वह दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि शाम को साढ़े 6 बजे के बाद भी शराब ठेके खुले हैं। इसी बीच शराब ठेेके के लोगों ने उन हमला कर दिया और पूरी घटना टीवी पर लाइव प्रसारित हो गई। वहीं, इसी मामले में एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने संबंधित थाने को तुरंत आरोपियों पर केस दर्ज करने की हिदायत दी है।
वहीं, मोहाली व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
बता दें कि कोरोना के चलते सरकारी आदेशानुसार मोहाली शहर में शाम को साढे़ 6 बजे के बाद दुकानें और शराब ठेके बंद करने के आदेश हैं। लेकिन शराब ठेके नियमों को ताक पर रखकर रोजाना खुल रहे हैं। इसी बीच बुधवार शाम को एक निजी चैनल के पत्रकार इसे लाइव दिखा रहे थे। तभी उन पर हमला कर दिया गया। इसके बाद आरोपी कार में चले गए। हालांकि पूरी घटना कैमरे में कैद है। वहीं, इस दौरान एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने लाइव प्रोग्राम में आरोपियों पर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।