फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Assistant lineman dies after being hit by high tension wire

Mohali News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से सहायक लाइनमैन की मौत

Fri, 19 Jan 2024 01:41 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 19 Jan 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Assistant lineman dies after being hit by high tension wire
डेराबस्सी। गांव चडियाला में खेतों में ट्यूबवेल मोटर की बिजली सप्लाई ठीक कर रहे सहायक लाइनमैन की ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र बाला सिंह निवासी गांव जवाहरपुर के रूप में हुई है। मृतक लाइनमैन विधवा पत्नी और तीन बेटियां छोड़ गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को पावरकॉम को सूचना मिली कि गांव चडियाला में खेतों में लगी मोटर की बिजली सप्लाई में खराबी आ गई। सूचना पर लाइनमैन इसे ठीक करने पहुंचे। जब लाइनमैन लाइन ठीक करने ऊपर चढ़े तो हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पावरकॉम के अधिकारी पहुंचे और बिजली सप्लाई बंद कर शव नीचे उतारा और सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पावरकॉम के अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है कि कार्य करने से पहले ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार में बिजली की सप्लाई क्यों बंद नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है, इसमें किसकी लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed