फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   As soon as the farmers entered the election riot, there was a desi tadka in the campaign

किसानों के चुनावी दंगल में उतरते ही प्रचार में लगा देसी तड़का

Tue, 11 Jan 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
As soon as the farmers entered the election riot, there was a desi tadka in the campaign
मोहाली। कोरोना काल में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में किसानों के चुनावी दंगल में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया। राजनीतिक पार्टियों के लिए तो यह चुनाव इस बार पार्टियों के लिए उनकी साख का सवाल बन गया है। ऐसे में किसानी प्रभाव से निपटने के लिए राजनीति पार्टियों ने भी अपने चुनावी प्रचार में देसी का तड़का लगाना शुरू कर दिया है। यह वोटरों पर कितना असर छोड़ता है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन लोगों को उनके बारे में जानने का एक अच्छा मौका जरूर मिल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली जिले में तीन विधानसभा हलके स्थित हैं। तीनों हलकों में जिन पार्टियों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। उनके नेता सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। वह मीटिंग के अलावा प्रचार भी कर रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) उम्मीदवार विधायक एनके शर्मा का सोशल मीडिया पर विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया एक वीडियो गाना वायरल हो रहा है। इसमें उनके परिवार से लेकर राजनीतिक जीवन और उनकी ओर से करवाए गए कामों को बताया गया है।
विज्ञापन

वहीं, यह गाना इलाके में बोली जाने वाली पुआधी भाषा में गाया गया है। इसी तरह आप आदमी पार्टी की ओर से भी सोशल मीडिया पर ‘केजरीवाल’ नाम से एक थीम सॉन्ग तैयार किया गया है। इसके वीडियो के माध्यम से जहां राजनीतिक पार्टियों पर करारा हमला बोला गया है, वहीं, भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया है। इस गाने को हलका खरड़ से ‘आप’ की उम्मीदवार अनमोल गगन मान ने आवाज दी है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी तक कोई गाना तो नहीं बनाया गया है, लेकिन उनके वरिष्ठ नेता पूरी तरह सक्रिय हैं। वह बूथ स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक जुटे हुए हैं। इसके जरिए मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मुद्दे को गिनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली जिले में हैं 7 लाख 83 हजार मतदाता
मोहाली जिल में कुल तीन विधानसभा हलके हैं। इनमें खरड़, मोहाली और डेराबस्सी शामिल है। इन तीनों हलकों में कुल 7 लाख 83 हजार 228 मतदाता हैं। इनमें 4 लाख 10 हजार 318 पुरुष और 3 लाख 72 हजार 867 महिलाएं, जबकि 43 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। वहीं, कुल 902 पोलिंग बूथ हैं। 21 जनवरी को चुनाव संबंधी अधिवेशन होगा। 28 जनवरी तक नामांकन करना होगा। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की पड़ताल होगी। 31 जनवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे और 10 मार्च को चुनावी नतीजे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed