{"_id":"5d49ddbe8ebc3e6cd11bc11f","slug":"artical-370-mohali-news-pkl3467409150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म करने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म करने का मामला
विज्ञापन
डेराबस्सी की एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों से बैठक करतीं हुईं।
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। केंद्र सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने के फैसले को लेकर सब डिवीजन डेराबस्सी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार को एसडीएम पूजा सियाल की ओर से अलग अलग पार्टियों के नुमाइंदों के साथ मीटिंग कर सहयोग करने की अपील की। इस दौरान उन्होेंने राजनीतिक पार्टियों, धार्मिक, समाजसेवी संस्थाओं के नुमाइंदों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी माहौल खराब करे तो इसकी जानकारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दे। माहौल शांत बनाए रखने के लिए कोई भी जश्न व प्रदर्शन न करें ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
उन्होंने इलाके के कालेजों में पढ़ने वाले कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जिन कालेजों या शिक्षक संस्थाओं में कश्मीरी छात्र पढ़ रहे हैं उनके प्रबंधकों के साथ संपर्क बनाया हुआ है।
इस मौके पर डीएसपी डेराबस्सी गुरबखशीश सिंह, तहसीलदार नवप्रीत सिंह विर्क, नायब तहसीलदार जसबीर कौर, डेराबस्सी, जीरकपुर, ढकोली, लालड़ू, हंडेसरा पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी, नगर काउंसिल डेराबस्सी व लालड़ू के कार्यकारी अधिकारी, भाजपा से रजनीश बहल, अकाली दल से हरविंद्र सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, कांग्रेस से रणजीत सिंह सहित अन्य पार्टियों के नुमाइंदे हाजिर थे।
विज्ञापन
जश्न न मनाने की मांग पर भाजपा ने जताया ऐतराज
इस मौके भाजपा से रजनीश बहल ने प्रशासनिक अधिकारियों की जश्न न मनाने की मांग पर ऐतराज जताते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार ने कोई फैसला लिया है तो वह उस पर शांतिपूर्वक अपनी खुशी जाहिर कर सकते हैं। वहीं अकाली दल व कांग्रेस की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों की अपील मानने का भरोसा दिया गया।