फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Arshdeep's fire in county cricket, debuting with Kent team, took two wickets

Mohali News: काउंटी क्रिकेट में अर्शदीप का जलवा, केंट की टीम से डेब्यू करते हुए दो विकेट चटकाए

Tue, 13 Jun 2023 02:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 13 Jun 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Arshdeep's fire in county cricket, debuting with Kent team, took two wickets
चंडीगढ़। शहर के गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बेशक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली, लेकिन आईपीएल में किए गए बेहतर प्रदर्शन की बदौलत उन्हें इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में खेलने का मौका मिला है। अर्शदीप सिंह ने सोमवार को केंट की टीम में डेब्यू करते हुए दो विकेट अपने नाम किए। उन्होंने एक बल्लेबाज को पगबाधा और दूसरे को बोल्ड किया। सेंट लॉरेंस कैंटरबरी मैदान पर उनकी टीम सरे के खिलाफ मैच खेल रही है। इस मैच में कैंट की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। केंट की टीम 301 रन पर ऑलआउट हो गई। वहीं, सरे की पहली पारी 145 रन पर सिमट गई। अर्शदीप सिंह ने 14.2 ओवर में 43 रन खर्च करते हुए दो अहम विकेट चटकाए। काउंटी क्रिकेट में पहली बार खेलने का मौका मिलने पर अर्शदीप सिंह के परिवार में खुशी का माैका है। मां बलजीत कौर ने कहा कि बेटे को आईपीएल के बाद काउंटी क्रिकेट खेलने का बड़ा प्लेटफॉर्म मिला है। इसमेें लाल गेंद का इस्तेमाल होता है। बेटे अर्शदीप को लाल गेंद से खेलने का अनुभव भी हो जाएगा। इससे उसके कॅरिअर में और अधिक निखार आएगा।
विज्ञापन


गेंदबाजी में करते हैं कमाल
अर्शदीप सिंह भारतीय टीम के तरफ से टी-20 और वनडे के इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। घरेलू क्रिकेट कॅरिअर में फर्स्ट क्लास के कुल 7 मुकाबले खेले हैं, जिसके 12 इनिंग में उन्होंने 2.92 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 25 विकेट हासिल किए हैं। वहीं इस वर्ष खेले गए आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए अर्शदीप सिंह ने 14 मैच 17 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed