फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Arrested including Innova, who robbed jewelry and cash from goldsmith by giving lift, four accused were involved in the incident

लिफ्ट देकर सुनार से गहने व नकदी लूटने वाला इनोवा समेत गिरफ्तार, वारदात में चार आरोपी थे शामिल

Thu, 08 Jul 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Arrested including Innova, who robbed jewelry and cash from goldsmith by giving lift, four accused were involved in the incident
डेराबस्सी। सुनार को लिफ्ट देकर लाखों रुपये के गहने व नकदी लूटने वाले चार आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ निवासी दविंद्र शर्मा सुनार की दुकानों से सोने व चांदी के गहने लाकर मरम्मत का काम करता था। तकरीबन एक महीने पहले शाम को वह गहने लेकर चंडीगढ़ आने के लिए अंबाला के बलदेव नगर में बस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान एक इनोवा कार रुकी, जिसमें चालक समेत चार लोग सवार था। चालक ने उसे चंडीगढ़ तक लिफ्ट देने की पेशकश की। दविंद्र शर्मा इनोवा में बैठ गया। थोड़ी दूर जाते ही उन्होंने गहने व नकदी वाला बैग छीन लिया और डेराबस्सी बाकरपुर के जंगली क्षेत्र के पास उसे गाड़ी से फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज किया था। बैग में 15 लाख रुपये के गहने व एक लाख 26 हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल सहित अन्य जरूरी दस्तावेज थे।

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल के डंप डाटा की मदद ली। पुलिस ने एक सिल्वर रंग की इनोवा व उसके चालक विपिन कुमार उर्फ विक्की निवासी बुट्टरा शिवा बाबा बकाला अमृतसर को कार समेत गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed