फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Around 200 trees in Phase-8 face the threat of being felled; environmental activists have voiced their opposition

Mohali News: फेज-8 में करीब 200 पेड़ों पर कटाई का खतरा, पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Tue, 25 Aug 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Around 200 trees in Phase-8 face the threat of being felled; environmental activists have voiced their opposition
मोहाली। शहर के फेज-8 में करीब 200 पेड़ों पर कटाई का खतरा मंडरा रहा है। गुरुद्वारा अंगीठा साहिब के पास एक निजी कंपनी ने 10 एकड़ जमीन खरीदी है। इस जमीन पर पेड़ों को काटने की तैयारी की जा रही है, जिसका पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है।
विज्ञापन




एससी/बीसी महापंचायत पंजाब के अध्यक्ष बलविंदर सिंह कुंभड़ा ने सोमवार को मौके का दौरा किया। उन्होंने दावा किया कि यहां करीब 300 पेड़ मौजूद हैं। इनमें से लगभग 200 पेड़ों को काटने की योजना है। कुंभड़ा ने मौके की तस्वीरें और वीडियो भी मीडिया के सामने रखे। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने पुडा, गमाडा, वन विभाग, नगर निगम और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन




उच्च न्यायालय के आदेश और संघर्ष की चेतावनी

कुंभड़ा ने बताया कि संगठन दो वर्षों से गुरुद्वारा अंब साहिब की जमीन से पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहा है। इस मामले में उच्च न्यायालय ने स्टे के आदेश भी दिए थे। इसके बावजूद संबंधित प्रोजेक्ट पर काम जारी रहने का आरोप है। उन्होंने चेतावनी दी कि पेड़ों की कटाई न रुकने पर मोहालीवासियों के साथ बड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा। इस मौके पर हरणेक सिंह मलोआ, बापू लाभ सिंह, जसवंत सिंह, मनदीप सिंह और रजिंदर सिंह राजू भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed