फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Argument over walking the dog, a family dragged and beaten, incident captured on CCTV

Mohali News: कुत्ता घुमाने के लिए बहस, एक परिवार को घसीट-घसीटकर पीटा, वारदात सीसीटीवी में कैद

Sat, 03 May 2025 12:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Argument over walking the dog, a family dragged and beaten, incident captured on CCTV
कुत्ते को लेकर हुआ झगड़ा सीसीटीवी में कैद। स्रोत: वीडियोग्रैब
जीरकपुर। पीरमुछल्ला के हेरीटेज अपार्टमेंट में कुत्ता घुमाने के लिए हुई बहस शुक्रवार को मारपीट तक पहुंच गई। सोसाइटी के करीब 12 लोगों ने एक घर में घुसकर एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटी को घसीट घसीटकर मारा। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपियों ने दो बार हमला किया। एक हमलावर ने तो गमले से भी वार किया। इसकी शिकायत घायल महिला ने ढकोली पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज के उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल अनुराधा मिन्हास निवासी फ्लैट नंबर-102 हेरीटेज अपार्टमेंट पीरमुछल्ला ने बताया कि उनकी कॉलोनी के फ्लैट नंबर-104 में रहने वाली सोनिका ठाकुर के साथ फ्लैट नंबर-602 में किराएदार के रूप में रहने वाला ऋषभ गांधी कुत्ते को लेकर बहस करने लगा। बहस के दौरान ऋषभ गांधी ने सोनिका ठाकुर के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। झगड़ा होते देखकर सोसाइटी के कई लोग बाहर आ गए और मामले को शांत करने लगे। इस दौरान डर कर सोनिका ठाकुर और उसका पति रुपेश गुप्ता उनके घर आ गए।
विज्ञापन

वे उनको शांत रहकर मामला सुलझाने के लिए समझा रहे थे। इसी दौरान फ्लैट नंबर-602 का किराएदार ऋषभ गांधी फ्लैट नंबर-202 में रहने वाले संदीप खरब, कुनाल खरब और उसके भाई जो कि हरियाणा पुलिस में नौकरी करता है, को बुला लाया। वे बाहर से भी कुछ लोगों को बुला जाए। इसके बाद दरवाजा खोलकर उनके पति को घसीट घसीटकर पीटना शुरू कर दिया। उनके साथ आए अन्य गुंडों ने उनके साथ भी मारपीट की। उनके कपड़े तक फाड़ दिए। इसी दौरान घर में बैठे रूपेश गुप्ता और उनकी पत्नी सोनिका ठाकुर को भी घायल कर दिया। अनुराधा मिन्हास ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने 23 वर्षीय बेटी पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





शिकायत के बावजूद दो घंटे तक नही पहुंची पुलिस
शिकायतकर्ता अनुराधा मिन्हास ने आरोप लगाया कि झगड़ा सवा 8 बजे था। उन्होंने ढकोली एसएचओ प्रीत कंवर सिंह को 8:30 बजे फोन कर पूरा मामला बताया। एसएचओ ने कहा कि अभी हमारी वीआईपी मूवमेंट चल रही है। 10-15 मिनट में आपको फोन करता हूं लेकिन उन्होंने वापस फोन नहीं किया। इसके आधे घंटे के बाद उन्हें कई बार फोन किया और व्हाट्सएप पर मैसेज भी भेजे कि हमारी जान खतरे में है। उनका कोई भी जवाब नहीं आया। अनुराधा ने आरोप लगाया कि उन्होंने 100 नंबर पर भी कई बार फोन किया तो इस नंबर पर किसी ने उनका फोन नहीं उठाया। जब थाने शिकायत दर्ज करवाने गए तो हमें पुलिस के जांच अधिकारी मेवा सिंह का नंबर दे दिया गया। मेवा सिंह को फोन किया तो उन्होंने भी हमारी बात ठीक से नहीं सुनी।





हमने जांच के बाद दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी भी हम देख रहे हैं। आरोपियों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -प्रीतकंवल, डीएसपी कम एसएचओ, थाना ढकोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed