{"_id":"6acaa4ac93518958fc0f1102","slug":"app-downloaded-to-pay-gas-bill-590-lakh-vanishes-from-account-mohali-news-c-289-1-pkl1068-3625-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गैस बिल भरने के लिए डाउनलोड किया ऐप, खाते से 5.90 लाख रुपये गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गैस बिल भरने के लिए डाउनलोड किया ऐप, खाते से 5.90 लाख रुपये गायब
विज्ञापन
मोहाली। गैस पाइपलाइन का बिल जमा करवाने के नाम पर साइबर ठगों ने सेक्टर-109 निवासी एक व्यक्ति से 5.90 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पहले पीड़ित के बेटे को व्हाट्सएप पर मैसेज और कॉल कर बिल जमा नहीं करवाने पर गैस कनेक्शन काटने की चेतावनी दी। इसके बाद बिल भरने के लिए मोबाइल फोन में एक ऐप डाउनलोड करवाया। ऐप के जरिए बिल जमा करने की कोशिश के दौरान पीड़ित के बैंक खाते से पांच लाख और क्रेडिट कार्ड से 90 हजार रुपये निकल गए। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना मोहाली ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गैस कनेक्शन कटने का दिया झांसा
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-109 निवासी इंद्रप्रीत सिंह वालिया (58) ने बताया कि वह चंडीगढ़ में लैब केमिकल का कारोबार करते हैं। उनका बेटा तुषार वालिया गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और परिवार के साथ सतीश अग्रवाल के फ्लैट में किराये पर रहता है।
शिकायत के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को सतीश अग्रवाल के मोबाइल नंबर से तुषार को व्हाट्सएप मैसेज और कॉल आई। इसमें गैस पाइपलाइन का बिल विनय मल्होत्रा से बात करके जमा करवाने को कहा गया। साथ ही बिल जमा नहीं करवाने पर गैस कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई। इसके बाद तुषार ने मैसेज में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। दूसरी तरफ से बात करने वाले व्यक्ति ने उसे ‘हरियाणा गैस’ नाम का ऐप डाउनलोड करने को कहा।
विज्ञापन
तुषार के आईफोन में ऐप डाउनलोड नहीं हुआ तो उसने अपने पिता के मोबाइल फोन पर ऐप डाउनलोड कर बिल भरने की कोशिश की। यह मोबाइल नंबर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बैंक खाते से जुड़ा हुआ था।
बैंक खाते से पांच लाख, क्रेडिट कार्ड से 90 हजार निकले
पीड़ित के अनुसार, ऐप डाउनलोड करने और बिल भरने की प्रक्रिया के दौरान उनके बैंक खाते से ट्रांजेक्शन आईडी 708703203 के जरिए पांच लाख रुपये निकल गए। इसके अलावा उनके आरबीआई क्रेडिट कार्ड से भी 90 हजार रुपये निकाल लिए गए। खाते और क्रेडिट कार्ड से रकम निकलने के बाद उन्हें धोखाधड़ी का संदेह हुआ।
इंद्रप्रीत सिंह ने 24 और 26 अगस्त को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी गुरसिमरन वीर सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों, ऐप और रकम के लेनदेन की जांच कर रही है।