फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Another death due to corona virus in the district, new infected 28

मोहाली में कोरोना से एक और मौत, 28 नए पॉजिटिव मिले, अब तक 14 की जान गई

Sun, 26 Jul 2020 01:42 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 26 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Another death due to corona virus in the district, new infected 28
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

मोहाली में कोरोना की वजह से शनिवार को एक और व्यक्ति जिंदगी की जंग हार गया। 62 वर्षीय मृतक खरड़ का रहने वाला था और वह कोरोना समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित था। उसने आखिरी सांस पीजीआई में ली। यह कोरोना से जिले में 14वीं मौत है। इसके अलावा शनिवार को 28 अन्य लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। जबकि 14 लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी मिली है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 690 पहुंच गई हैं। जबकि 435 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि अभी एक्टिव मरीज 241 हो गए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को नए मरीजों में 67 वर्षीय पुरुष फेज-10 से, 65 और 29 वर्षीय महिला निवासी सन्नी एनक्लेव खरड़, 62 वर्षीय महिला निवासी स्वराज नगर खरड़, 30 वर्षीय महिला निवासी सेक्टर-123 खरड़, 38 वर्षीय पुरुष निवासी मुबारिकपुर, 31 वर्षीय पुरुष निवासी न्यू चंडीगढ़, 14 वर्षीय लड़का निवासी शिवालिक सिटी खरड़, 35 वर्षीय महिला फेज-7, 45 वर्षीय पुरुष फेज-2, 32 वर्षीय महिला एक्मे हाइट्स खरड़, 70 वर्षीय पुरुष फेज-5, 46 वर्षीय पुरुष व 8 वर्षीय लड़का ढकोली, 42 वर्षीय महिला डेराबस्सी, 59 और 34 वर्षीय महिला गोल्फ मेडोस डेराबस्सी, 24 वर्षीय पुरुष फेज-10, 48 वर्षीय महिला मोहाली, 23 वर्षीय फेज-2, 52 वर्षीय महिला बसोली, 62 वर्षीय बुजुर्ग खरड़, 32 वर्षीय पुरुष डेराबस्सी, 57 वर्षीय महिला मोहाली, 4 वर्षीय लड़का ओमेक्स ग्रीन लालड़ू, 34 वर्षीय महिला दप्पर और 76 वर्षीय पुरुष जीरकपुर कोरोना के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- जिन पर हुआ कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन का ट्रायल, पढ़ें- उनका पूरा इंटरव्यू, सिर्फ अमर उजाला पर
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने जीती जिंदगी की जंग
जिंदगी की जंग जीतने वालों में खरड़ की 70 वर्षीय महिला व 16 वर्षीय लड़का, 50 वर्षीय महिला निवासी जीरकपुर, 51 और 25 वर्षीय महिला निवासी खरड़, 26 और 22 वर्षीय युवक, 25, 26, 27, 29, 22, 23 22 वर्षीय युवती निवासी सोहाना ने कोरोना को मात दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed