फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Another accused involved in the murder of a property dealer in Mullanpur arrested, on May 22, Balbir Singh was shot

मुल्लांपुर में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार, 22 मई को मारी थी बलबीर सिंह को गोली

Thu, 03 Jun 2021 01:58 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Another accused involved in the murder of a property dealer in Mullanpur arrested, on May 22, Balbir Singh was shot
मुल्लांपुर (नयागांव)। मुल्लांपुर स्थित गांव रानीमाजरा में प्रॉपर्टी डीलर बलबीर सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुल्लांपुर थाने की पुलिस ने एक और आरोपी अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मुल्लांपुर थाने के प्रभारी ने बताया कि अवतार सिंह को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि 22 मई को पुुलिस को दी शिकायत में परमिंदर सिंह ने बताया था कि वह बलवीर सिंह के साथ रानीमाजरा में प्रॉपर्टी का काम करते हैं। दोपहर को वह और दिलबाग सिंह गांव रानीमाजरा में बलवीर सिंह के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी वहां पर आए और उन्हें गालियां देने लगे। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपी जसपाल और कुलविंदर ने उन पर गोली चला दी। इस दौरान दिलबाग सिंह नीचे बैठ गया, जिससे उसका बचाव हो गया। जबकि एक गोली उसके माथे के पास से निकल गई, जिससे गहरा जख्म हो गया। वहीं, एक गोली बलवीर सिंह की छाती में लगी। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गए। दिलबाग सिंह ने उसे पीजीआई पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान बलवीर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में कुलविंदर सिंह पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि दो अन्य आरोपी जसपाल सिंह उर्फ जस्सी और सहेज सिंह फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed