फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Announcing compensation of Rs 20,000 per acre is like a drop in the ocean: Balbir Sidhu

20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की घोषणा करना ऊंट के मुंह में जीरा जैसा : बलबीर सिद्धू

Tue, 09 Sep 2025 11:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Announcing compensation of Rs 20,000 per acre is like a drop in the ocean: Balbir Sidhu
मोहाली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने राज्य सरकार द्वारा बाढ़ से हुए नुकसान के लिए किसानों को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की घोषणा को ऊंट के मुंह में जीरा करार दिया है। उन्होंने मांग की है कि सरकार को कम से कम 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देना चाहिए ताकि प्रभावित किसान अगली फसल बो सके। सिद्धू ने कहा कि राज्य के सात जिलों में अधिकांश किसान ऐसी स्थिति में है कि उनके पास न तो अपनी फसल, न ही घर और न ही कोई पशुधन बचा है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसान 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे के साथ अपना जीवन कैसे शुरू करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इतनी बड़ी राशि केवल क्षतिग्रस्त ट्रैक्टरों और ट्यूबवेल आदि की मरम्मत पर खर्च की जानी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद किसानों को पहाड़ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जिसे उन्हें वहन करना होगा, लेकिन इसके लिए उनके पास बुनियादी खर्चों के लिए पैसा होना चाहिए, जिसकी व्यवस्था करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed