{"_id":"573f67c24f1c1b427cac7605","slug":"anganwadi-service-anganwadi-village-anganwadi-mohali-administration-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बच्चों को घर के पास ही मिलेगी आंगनबाड़ी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बच्चों को घर के पास ही मिलेगी आंगनबाड़ी की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sat, 21 May 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
हर रोज योगा सीख रहे जीआईसी के छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के विभिन्न गांवों के बच्चों को अब घर के पास ही आंगनबाड़ी में जाने की सुविधा मिल पाएगी। सरकार ने जिले में मनरेगा स्कीम के तहत 92 आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया है। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इस दिशा में जल्द ही काम शुरू को जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को अधिकारियों से मीटिंग में जिला परिषद की चेयरपर्सन परमजीत कौर बडाली ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में मनरेगा स्कीम के तहत 23 करोड़ 49 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें लेबर के लिए 18 करोड़ 99 लाख रुपये व मैटीरियल के 11 करोड़ 99 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसके अलावा वन विभाग की तरफ से वातावरण की संभाल से जुड़े कार्यों के लिए दो करोड़ खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गत वर्ष में मनरेगा स्कीम के तहत 8 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इस बार जिले में जरूरतमंद लोगों को दो लाख 66 हजार 182 दिहाड़ी जनरेट करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत सड़कों के आसपास पौधे लगाने व फिरनियों में मिट्टी डालने, छप्पड़ों की सफाई व पुटाई की कार्रवाई की जाएगी। जिले में 73 वाटर शेड बनाए जाएंगे। इसके बाद बरसात का पानी बर्बाद नहीं होगा। उन्होंने बताया कि डेराबस्सी में 343 गांव पंचायतों में विभिन्न प्रकार के काम करवाए जाएंगे। इसके लिए पूरा प्लान बनाया गया है। उसके मुताबिक ही सारी कार्रवाई की जाएगी।