फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   An old woman accused a female police officer of supporting women running honey traps, sent a complaint to the CM and other police officials

Mohali News: वृद्धा ने महिला पुलिसकर्मी पर लगाया हनी ट्रैप चलाने वाली महिलाओं का साथ देने का आरोप, सीएम समेत पुलिस अधिकारियों को भेजी शिकायत

Wed, 18 Jun 2025 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
An old woman accused a female police officer of supporting women running honey traps, sent a complaint to the CM and other police officials
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित प्रीत कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग महिला ने जीरकपुर पुलिस स्टेशन में तैनात एक महिला कांस्टेबल पर हनी ट्रैप चलाने वाली महिला का साथ देने का आरोप लगाया है। वृद्धा का आरोप है कि उसके घर पर चोरी करने आई महिला के खिलाफ भी महिला मुलाजिम ने कोई कार्रवाई नही की। बुजुर्ग महिला ने पुलिस के उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान को इसकी शिकायत की है। शिकायतकर्ता नरिंदर कौर ने प्रेस कांफ्रेंस बताया कि वह अपनी 15 वर्ष कि पोती के साथ घर में अकेली रहती है। 3 मई को उनके घर में चोरी हुई थी। एक युवती सीसीटीवी में चोरी करती नजर आई। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस स्टेशन जीरकपुर में दर्ज करवाई तो उस दौरान ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिस मुलाजिम ने रमनदीप कौर ने कुछ लड़कियों को पकड़ा। चोरी के मामले की जगह अन्य पर्चा बनाकर जेल भेज दिया। इसके बाद 31 मई की रात 8 बजकर 5 मिनट पर पांच युवतियों ने घर पर आकर हमला कर दिया। इस दौरान महिला पुलिस मुलाजिम रमनदीप भी पीछे खड़ी सब कुछ देख रही थी। इस दौरान पोती ने टॉप फ्लोर पर चढ़कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन





चोरी वाली जिन महिलाओं की बात कर रहे हैं, उनको गिरफ्तार किया था। वे किसी दूसरे मामले में पटियाला जेल में बंद हैं। हनी ट्रैप का मामला कोई छोटा मामला नहीं है। मेरे पास उसमें पर्चा दर्ज करने की अथॉरिटी नहीं है। जिन लड़कियों का नाम नरिंदर कौर ले रही है, दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ शिकायत है। मैं वुमन हेल्प डेस्क पर तैनात हूं। नरिंदर कौर ने खुद उनके नंबर लिए और अपने घर बुलाया। - रमनजोत कौर, महिला पुलिस मुलाजिम, थाना जीरकपुर।
विज्ञापन





चोरी की शिकायत हमारे पास शायद आई है लेकिन हनी ट्रैन वाली कोई शिकायत हमारे पास नहीं है। यदि कोई है तो मैं चैक करवा लेता हूं। -
सतिंदर सिंह, एसएचओ थाना जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed