{"_id":"698e3e99cacfd83b0002cf81","slug":"an-innocent-child-playing-outside-his-home-was-crushed-by-a-bulldozer-mohali-news-c-71-1-mli1011-139040-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को बुलडोजर ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को बुलडोजर ने कुचला
विज्ञापन
नयागांव। सिंघादेवी इलाके में वीरवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। घर के बाहर खेल रहा बच्चा एक बुलडोजर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और नयागांव थाना पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खरड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और भागे जेसीबी चालक की तलाश की जा रही है। मृतक बच्चे के पिता मसूद ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वर्ष 2015 से सिंघादेवी इलाके में अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी करने लगा। हादसे के समय वह काम पर गए थे।
अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि लापरवाही से जेसीबी चलाने वाले चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।