{"_id":"6a9b25a9a0c70f950d0fa3e1","slug":"an-hour-of-rain-in-zirakpur-exposed-the-flaws-in-the-drainage-system-mohali-news-c-71-1-mli1017-146616-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जीरकपुर में एक घंटे की बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जीरकपुर में एक घंटे की बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल
विज्ञापन
जीरकपुर। शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। करीब एक घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पानी जमा हो गया। देखते ही देखते सड़कें जलभराव की चपेट में आ गईं, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। लोगों को घंटों तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पटियाला रोड, अंबाला रोड, पटियाला चौक से कालका चौक, सिंहपुरा और नगला रोड सहित कई इलाकों में बारिश का पानी सड़कों पर खड़ा रहा। बलटाना, लोहगढ़ और शिवालिक विहार में भी जलभराव देखा गया। पटियाला रोड की दोनों तरफ बनी सर्विस लेन भी पानी में डूबी नजर आईं। दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से गुजरते दिखाई दिए।
बाजारों और रिहायशी इलाकों में हाहाकार
बलटाना मुख्य बाजार और आसपास की गलियों में जलभराव से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ। वहीं, शिवालिक विहार की गलियों तथा लोहगढ़ में विश्वकर्मा मंदिर के आसपास भी पानी जमा रहा। बारिश रुकने के करीब दो घंटे बाद ही कई स्थानों से पानी उतर पाया। नगर परिषद चुनाव के बाद नए अध्यक्ष और पार्षदों ने जलभराव की समस्या दूर करने के दावे किए थे, लेकिन पहली ही तेज बारिश ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए।
पटियाला चौक में फिर जलभराव
शुक्रवार को हुई बरसात के बाद पटियाला चौक पर एक बार फिर जलभराव की समस्या सामने आई। बारिश के बाद चौक पर करीब एक फुट तक पानी जमा हो गया। सड़क पर पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हुई। पटियाला चौक शहर का प्रमुख मार्ग होने के कारण यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। जलभराव के कारण वाहन धीमी गति से रेंग-रेंगकर चलते नजर आए।
विज्ञापन
ड्रैनेज सफाई के बावजूद समस्या
खास बात यह है कि पटियाला चौक पर जलभराव की समस्या को देखते हुए हाईवे अथॉरिटी और नगर परिषद की ओर से ड्रैनेज की सफाई करवाई गई थी। इसके बावजूद शुक्रवार को हुई बारिश के बाद चौक पर दोबारा पानी जमा हो गया। इससे ड्रैनेज व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर बार बारिश के बाद पटियाला चौक पर पानी जमा हो जाता है। ड्रैनेज की सफाई करवाने के बावजूद यदि बारिश के बाद फिर से सड़क पर पानी भर रहा है तो इसकी स्थायी समस्या का समाधान किया जाना जरूरी है।