{"_id":"6585edc0d02d0360990bb39a","slug":"amidst-the-uproar-all-the-proposals-of-the-corporation-are-passed-cleaning-with-machines-will-start-in-the-city-soon-mohali-news-c-71-1-mli1001-9572-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: हंगामे के बीच निगम के सभी प्रस्ताव पास, शहर में जल्द शुरू होगी मशीनों से सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: हंगामे के बीच निगम के सभी प्रस्ताव पास, शहर में जल्द शुरू होगी मशीनों से सफाई
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम की 2023 की सदन की आखिरी बैठक हंगामे भरी रही। इसमें रिश्वतखोरी का मुद्दा छाया रहा। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की प्रधानगी में हुई बैठक में सारे प्रस्ताव हंगामे के बीच पास हुए। वहीं, शहर में मशीनों से सफाई का मुद्दा भी उठा जिस पर मेयर ने बताया कि मार्च तक मशीनों से सफाई शुरू हो जाएगी। इसके अलावा 31 करोड़ का विज्ञापन का ठेका तीन बार फेल होने के बाद इस ठेके को दो जोन से चार जोन में बांटकर लगाने का फैसला किया है। बैठक में वेंडिंग जोन का मुद्दा भी गरमाया। इस पर पार्षद मनजीत सिंह सेठी ने कहा कि 2017 को रजिस्टर्ड किए वेंडर्स से हर महीने एक हजार रुपये के हिसाब से अब तक पैसे नहीं लिए गए हैं। उन्होंने इसकी विजिलेंस जांच की मांग की।
सदन की बैठक से एक दिन पहले ही हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने निगम दफ्तर के गेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पवन गोडियाल ने अधिकारियों पर रिश्वत और कमीशन लेने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों को दो साल में एक ही वर्दी दी जा रही है। इसके अलावा उन्होंने एक शहर में दो डीसी रेट देने का मुद्दा उठाते हुए सफाईकर्मियों को चंडीगढ़ की तर्ज पर डीसी रेट देने की मांग की। उनकी मांग पर सदन ने मंजूरी जताते हुए कहा कि इस मुद्दे का प्रस्ताव डालकर सरकार को भेजने की मांग की। इस पर मेयर ने सहमति जताते हुए सफाईकर्मियों को हड़ताल खत्म करने को कहा।
गांवों में अवैध निर्माण का उठा मुद्दाबैठक के दौरान विभिन्न गांवों के पार्षद हरजीत सिंह बैदवान, हरजिंदर कौर बैदवान, गुरप्रीत कौर, सुच्चा सिंह, कमलप्रीत सिंह बन्नी, रमनप्रीत कौर, कमलजीत कौर और अन्य ने आरोप लगाया कि गांवों में अवैध रूप से सात मंजिला इमारतों का निर्माण किया जा रहा है। निगम के अधिकारी पैसे लेकर काम करते हैं। इस पर मेयर ने कहा कि गांवों का सर्वे करने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
रोज 218 किलोमीटर सड़कों की होगी सफाई, एक दिन छोड़कर आएगा सड़क की सफाई का नंबरमशीनों से सफाई के मुद्दे पर जब पार्षद मनजीत सिंह सेठी ने कहा कि उन्हें बताया जाएगा कि रोज कितने इलाके की सफाई होगी। इस पर एसई नरेश बत्ता ने कहा कि ग्लोबल वेस्ट मैनेजमेंट सेल प्राइवेट लिमिटेड को 41.54 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। उन्हें मशीनों को लाने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद कंपनी रोजाना 218 किलोमीटर सड़कों की सफाई करेगी। इसमें हर सड़क की बारी एक दिन छोड़कर आएगी।
सफाईकर्मियों का वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव हुआ पासबैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं भी प्रमुखता से उठाईं। इस दौरान टेबल आइटम लाकर निगम में कार्यरत सफाईकर्मियों का वेतन बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने पर सहमति बनी और सफाईकर्मियों की मांगों को मानने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। वहीं, शहर की ए और बी सड़कों की सफाई, फायर ब्रिगेड और अन्य कर्मचारियों की नियमित भर्ती, गांव की स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का काम आवंटित करने समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
सिल्वी पार्क का ठेका किसी और को देने की मांगबैठक के दौरान सिल्वी पार्क की कैंटीन का ठेका 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ बढ़ाने का प्रस्ताव आया। इस पर पार्षदों ने विरोध जताते कहा कि नए टेंडर लाकर नए ठेकेदार को मौका देना चाहिए। इस पर सहमति बन गई। पार्षद जसमीत कौर गिल, गुरमीत कौर, रूपिंदर कौर रीना और अन्य पार्षदों ने कहा कि कई-कई दिनों तक सफाई नहीं होती और न ही कूड़ा हटाया जाता है। उन्होंने कहा कि इसमें तत्काल सुधार की जरूरत है। इस पर मेयर जीती ने कहा कि सफाई कार्य शुरू होने पर अधिक सफाई कर्मचारी आ सकेंगे और सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।
इश्तिहारबाजी में हुआ करोड़ों का घोटाला, प्रस्ताव लाकर विजिलेंस जांच कराने की मांगबैठक के दौरान आउटडोर मीडिया उपकरणों की नई दरें तय करने के प्रस्ताव पर तीखी बहस हुई और पार्षद मंजीत सिंह सेठी ने पिछले दिनों इस काम में हुए भ्रष्टाचार की विजिलेंस जांच कराने का प्रस्ताव पारित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से नगर निगम के अधिकारी मनमाने ढंग से साइटों पर कंपनियों का विज्ञापन करा रहे हैं और इसका कोई हिसाब-किताब नहीं है। जब अधिकारियों का मन होता है और जितने दिनों के लिए उनका मन होता है, उतने दिन के लिए कंपनी को इश्तिहार लगाने देते हैं और वह भी दो साल पुराने दाम पर। इस पर मेयर के साथ बात करके डिप्टी मेयर ने कहा कि टेंडर होने तक अब निगम को नई दरों के हिसाब से इश्तिहारबाजी के लिए बोर्ड देने चाहिए। इस पर सभी ने सहमति जताई।
सेठी के आरोप गलत, हमारे पास सारा विवरण : निगम कमिश्नरनगर निगम कमिश्नर नवजोत कौर ने सेठी के आरोपों को नकारते हुए कहा कि पहले यह समझना जरूरी है कि विभाग की मंजूरी में इतना समय क्यों लगा। उन्होंने कहा कि इश्तिहाराजी के बोर्ड के लिए विभिन्न विभागों की मंजूरी की आवश्यकता होती है और यदि सदस्य चाहें तो वे इस संबंध में अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई का पूरा विवरण दे सकते हैं। इस तरह से आरोप लगाने का कोई मतलब नहीं है। बल्कि पार्षदों को अधिकारियों के काम पर दोष लगाना चाहिए। इस मौके पर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि इश्तिहार के लिए बोर्ड को कम से कम एक महीने के लिए दिया जाना चाहिए और अगर इसे एक दिन भी बढ़ाया जाता है तो एक महीने का अतिरिक्त खर्च लिया जाना चाहिए।
सोसायटियों से टैक्स लेने पर सुविधाएं देना हमारी जिम्मेदारी : मलिकबैठक के दौरान पार्षद विनीत मलिक ने मोहाली के विभिन्न सेक्टरों की सोसायटियों में काम की मंजूरी न देने पर आपत्ति जताई और मांग की कि इन कार्यों को दोबारा समीक्षा के लिए भेजा जाए। अगर हम इन सोसायटियों के निवासियों से टैक्स लेते हैं तो उनका काम करना हमारी जिम्मेदारी है। अगर सरकार दोबारा इन सोसायटियों का काम रद्द करेगी तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
गांवों में अवैध तरीके से हो रहा निर्माणबैठक के दौरान विभिन्न गांवों के पार्षद हरजीत सिंह बैदवान, हरजिंदर कौर बैदवान, गुरप्रीत कौर, सुच्चा सिंह कलोर, कमलप्रीत सिंह बन्नी, रमनप्रीत कौर, कमलजीत कौर और अन्य ने आरोप लगाया कि गांवों में सात मंजिला इमारतों का निर्माण अवैध तरीके से किया जा रहा है। निगम के अधिकारी पैसे लेकर काम करते हैं। नक्शे भी पैसे लेकर पास किए जा रहे हैं। इस पर मेयर ने कहा कि गांवों का सर्वे करने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी।
पैसे लेकर रेहड़ियां लगाने का उठा मामलाबैठक के दौरान शहर में लगातार हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा भी उठा। इस पर पार्षद सेठी ने अफसरों पर पैसे लेकर रेहड़ियां लगवाने के आरोप लगाए तो कमिश्नर नवजोत कौर ने पार्षदों पर पैसे लेने की बात कह डाली। इस पर पार्षद हरजिंदर कौर ने कहा कि कमिश्नर उन पार्षदों के नाम सार्वजनिक करें या अपने शब्द वापस लें। वहीं संयुक्त आयुक्त किरण शर्मा ने कहा कि निगम जल्द ही अवैध कब्जों से निपटेगा और तब उन्हें पार्षदों का सहयोग चाहिए।