फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Allegations of bias in the anti-encroachment drive spark protests

Mohali News: एंटी-एनक्रोचमेंट ड्राइव पर पक्षपात का लगाया आरोप, लोगों ने जताया विरोध

Fri, 13 Feb 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Allegations of bias in the anti-encroachment drive spark protests
मोहाली। हाईकोर्ट के आदेशों पर गमाडा और नगर निगम के एंटी-एनक्रोचमेंट अभियान पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीरवार को यह कार्रवाई फेज-10 तक पहुंची। स्थानीय लोगों ने अभियान में पक्षपात का आरोप लगाकर जोरदार विरोध किया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि प्रभावशाली और बड़ी कंपनियों के अवैध कब्जों पर कार्रवाई नहीं की जा रही, जबकि आम लोगों के घरों के बाहर बने छोटे निर्माण बेरहमी से तोड़े जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि एक प्रसिद्ध वीजा कंपनी के शोरूम की पिछली तरफ किया गया बड़ा कब्जा, नोटिस दिए जाने के बावजूद अब तक नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि एक माह बीत जाने के बाद भी उस कब्जे में कोई बदलाव नहीं किया गया, जबकि सिफारिश के चलते कार्रवाई रोक दी गई। इसके उलट टीमों ने आम नागरिकों के घरों के बाहर बनी टॉ-वॉल और फर्श तक उखाड़ दिए। मानव मंगल स्कूल के पास मंदिर के नजदीक कार्रवाई शुरू होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय पार्षद नरपिंदर सिंह रंगी, निवासी तिलक राज और अन्यों ने टीम को घेरकर सवाल उठाकर कहा कि बड़े लोगों को क्यों छोड़ा जा रहा है। केवल गरीबों के घर तोड़े जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने स्पष्ट कहा कि पहले प्रभावशाली संस्थानों और बड़े कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। फेज-10 के निवासियों ने चेतावनी दी कि जब तक बड़े कब्जों पर समान कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपने इलाके में ड्राइव नहीं चलने देंगे। विरोध के चलते गमाडा और नगर निगम की टीमों को कार्रवाई रोककर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed