फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   AKS Colony road became a victim of politics, dug up six months ago and abandoned, not rebuilt

Mohali News: राजनीति की भेंट चढ़ी एकेएस कॉलोनी की सड़क, छह महीने पहले खोदकर छोड़ी, बनाई नहीं

Sun, 14 Jul 2024 05:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
AKS Colony road became a victim of politics, dug up six months ago and abandoned, not rebuilt
जीरकपुर। नगर परिषद के कर्मचारियों ने पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी, पाइप डाली और इसके बाद सड़क को दोबारा बनाए बिना चलते बने। यह है हाल एकेएस कॉलोनी (अकाली कौर सिंह कॉलोनी) और इसके साथ जुड़ी तीन सोसाइटियों के सामने बनी सड़क का। यहां फरवरी में सड़क खोदी गई थी और अब छह महीने बीत जाने के बाद भी इसको मरम्मत करके ठीक नहीं किया गया।स्थानीय निवासियों के अनुसार फरवरी में यहां पर सड़क खोदकर पानी की पाइपलाइन डाली गई थी। इसके बाद सड़क को कोई देखने तक नहीं पहुंचा। जबकि आजकल बारिश का मौसम शुरू होने पर यहां पर कीचड़ फैल रहा है और इससे लोग भारी दिक्कत का सामना कर रहे हैं। यह सड़क एकेएस 1, एकेएस 2 और एकेएस 3 के साथ लगती सड़क है। कुछ समय बाद कर्मचारी आए तो आधी सड़क को पेवर ब्लाक से बनाकर चलते बने। आधी सड़क अभी भी टूटी है। पूरी सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे, ऊंचे ऊंचे मिट्टी के टीले हैं। एक जगह पूरी पाइप की जगह चार फुट गहरा और दस फुट लंबा गड्ढा है। यह ठीक सोसाइटी के गेट के पास है। यहां के निवासियों का गुस्सा यहां के एमएलए पर फूट रहा है। वह कह रहे हैं कि यहां का काम उन्होंने कुछ चंद लोगों के कहने पर रुकवा दिया है। जिसके चलते इन गड्ढों में गिरने से वे किसी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

लेवल करने के लिए रोका था काम
हमारे कहने से ही ये काम बंद किया गया था। लेकिन हमारी गुजारिश यह थी कि पहले ठेकेदार इस सारी सड़क को एकसार ऊंचाई (लेवल) दे, ताकि सड़क का लेवल गली से ऊंचा रहे। ऐसा इसलिए ताकि बारिशों का पानी गली में न दाखिल हो। नहीं तो बारिशों में यहां गली में घरों के आगे तालाब बन जाएंगे। जो नाले और रोड-गली बनाई गई है वो भी ठीक से नहीं बनाई गई थी, तो हमने अपने पैसे लगवाकर इसे नई पाइप डलवा कर ठीक करवाया है। -अमरीक सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन



ठेकेदार के काम से खुश नहीं थे

फरवरी में इस सड़क का काम शुरू हुआ। इसके बाद इसे बीच में ही पुलिस और यहां के एमएलए के कहने पर रोक दिया गया था। क्योंकि हम यहां के ठेकेदार के काम से खुश नहीं थे। पिछली सारी गली जहां उसने काम किया है वहां कहीं भी लेवल ठीक नहीं है। जिससे आने वाली बरसातों में भारी दिक्कत होने की आशंका है। यहां पर बारिश से जलभराव न हो लेवल करवाने की जरूरत थी। - हरजिंदर सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई नहीं सुन रहा फरियाद

हम लोग चाहते हैं कि जल्द रोड बने। दो तीन लोगों के विरोध के कारण पूरी गली का काम नहीं रोकना चाहिए। हमने तीन बार परिषद में ज्ञापन दिया है। ताकि बची हुई सड़क का काम भी पूरा हो सके। लेकिन हमारी फरियाद कोई नहीं सुन रहा है। हमने एसडीओ सुखविंदर सिंह को भी चिट्ठी लिखी थी कि बकाया काम करवाया जाए। पर पता नहीं अभी एस्टिमेट लिया गया है कि नहीं। - नरिंदर कुमार, स्थानीय निवासी




कोट्स

बहुत बार नगर परिषद को इस बारे में मेरी ओर से अवगत करवाया जा चुका है। मैं क्या कर सकता हूं, जब वहां पर एक दो लोगों के केवल कहने से काम रुकवा दिया गया है। बाकी के 500 परिवार अब उन दो तीन लोगों के कारण ये सब दिक्कतें झेल रहे हैं। - नवतेज धीमान पार्षद वार्ड नंबर- 33, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed