फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   AIIMS doctors are prescribing outside medicines, increasing burden on patients' pockets

Mohali News: एम्स के डॉक्टर लिख रहे बाहर की दवा, मरीजों की जेब पर बढ़ा बोझ

Tue, 13 May 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
AIIMS doctors are prescribing outside medicines, increasing burden on patients' pockets
जिला अस्पताल में लि​खी जाती हैं बाहर की दवा। संवाद
मोहाली। फेज-6 स्थित जिला सिविल अस्पताल में त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों को इन दिनों भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में त्वचा संबंधी बीमारियों की आवश्यक दवाएं लंबे समय से उपलब्ध नहीं हैं, जिसके चलते डॉक्टरों को मजबूरी में मरीजों को बाहर की मेडिकल दुकानों से दवाएं लेने की सलाह देनी पड़ रही है।
विज्ञापन




अस्पताल में प्रतिदिन दर्जनों मरीज त्वचा रोग जैसे एक्जिमा, खुजली, फंगल संक्रमण, डर्मेटाइटिस आदि की समस्या लेकर पहुंचते हैं। मगर अस्पताल के स्टोर में इन बीमारियों के लिए आवश्यक दवाओं का स्टॉक या तो समाप्त हो चुका है या फिर कई महीनों से आया ही नहीं है। ऐसे में डॉक्टरों के पास मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदने के लिए कहने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
विज्ञापन


इस स्थिति से सबसे अधिक परेशानी गरीब और निम्न आय वर्ग के मरीजों को हो रही है। रोजाना मजदूरी करने वाले या आर्थिक रूप से कमजोर लोग जब मुफ्त इलाज की उम्मीद लेकर सिविल अस्पताल पहुंचते हैं और उन्हें बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती हैं, तो उनके बजट पर सीधा असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय निवासी और मरीज गुरमीत सिंह ने बताया कि मैं पिछले दो हफ्तों से फंगल इन्फेक्शन की शिकायत लेकर अस्पताल आ रहा हूं, लेकिन डॉक्टर साहब हर बार बाहर से क्रीम और टैबलेट लाने को कह देते हैं। दवा की कीमत 300 रुपये से ज्यादा है, जो मेरे लिए हर बार खरीदना संभव नहीं। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्होंने दवाओं की कमी के बारे में कई बार संबंधित विभाग को अवगत करा दिया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। मरीजों और डॉक्टरों की मांग है कि स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द स्थिति की गंभीरता को समझे और आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करे ताकि लोगों को राहत मिल सके।








एम्स के डॉक्टर ने दवा लिखी है। इस बारे में एम्स की डायरेक्टर से भी बात की जाएगी। डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएंगे कि वे बाहर से दवाएं न लिखें। -डॉ. संगीता जैन, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed