फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After corona investigation, the body of 70-year-old deceased was handed over to the relatives

कोरोना जांच के बाद 70 वर्षीय मृतका का शव परिजनों को सौंपा

Mon, 02 Aug 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
After corona investigation, the body of 70-year-old deceased was handed over to the relatives
मोहाली। खरड़ में वैक्सीन की दूसरी डोज के बाद तबीयत बिगड़ने पर 70 वर्षीय महिला की मौत के बाद उसका विसरा बठिंडा एम्स में जांच के लिए भेज दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इससे पहले मृतका की कोरोना जांच की गई। जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।
विज्ञापन

70 वर्षीय सुरदर्शन कौर की मौत के कारणों का पता उनकी विसरा जांच के बाद ही चलेगा। फिलहाल कोरोना जांच के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। मृतका के विसरे को बठिंडा एम्स में भेजा गया है। जहां उसकी विस्तृत जांच के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उधर, मृतका के परिजन सेहत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। मृतका के परिजन सोमवार को सेहत विभाग के अधिकारियों से मिलेंगे। मृतका के बेटे अमृतपाल सिंह का कहना है कि सेहत विभाग के अधिकारियों से मिलकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सेहत विभाग कार्रवाई नहीं करता है, तो वह इस मामले को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed