फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Police encounter in Zirakpur two accused arrested

जीरकपुर में पुलिस एनकाउंटर: जालंधर में दो मर्डर कर जीरकपुर में छुपे थे बदमाश, पुलिस मुठभेड़ में दोनों घायल

Tue, 20 May 2025 11:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:34 AM IST
सार

मोहाली के जीरकपुर में सोमवार रात पुलिस बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड़ हुई है। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। दोनों आरोपी जालंधर में दो हत्याएं कर जीरकपुर में छुपे हुए थे। 

विज्ञापन
Police encounter in Zirakpur two accused arrested
पुलिस मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोमवार रात करीब 9 बजे जीरकपुर के पीरमुछल्ला की मेट्रो टाउन सोसाइटी में जालंधर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) और जीरकपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। इनकी पहचान आकाशदीप सिंह और गौरव कपिला के रूप में हुई है। यह दोनों जालंधर में 10 मई को दो लोगों की हत्या करके वहां से भागे थे और यहां पीरमुछल्ला में उक्त सोसाइटी में किराए के फ्लैट में रह रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना पर जालंधर सीआईए पुलिस को इनपुट मिली थी कि जालंधर में की गई दो हत्याओं के आरोपी पीरमुछल्ला में एक किराए के फ्लैट में रह रहे हैं। इस पर जालंधर पुलिस ने ट्रैप लगाया और लोकल जीरकपुर की ढकोली पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद संयुक्त ऑपरेशन के दौरान दो आरोपियों को पकड़ने पहुंची। लेकिन दोनों ने पुलिस को देखकर वहां से भागने की फिराक में पुलिस पर गोली चलाई थी। इस पर पुलिस ने उनको रोकने के लिए जवाबी फायरिंग में गोली चला दी। इससे वह दोनों गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी की टांग पर और दूसरे की बाजू पर गोली लगी है। दोनों को अपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जालंधर में हुई दो हत्याओं के दोनों आरोपी उक्त सोसाइटी के फ्लैट नंबर-153सी में आकर छिपे हुए थे। इस मामले में मकान मालिक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली के एसपी (डिटेक्टिव) गौरव जिंदल ने बताया कि आरोपी आकाशदीप सिंह और गौरव कपिला ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों को गोली लगी। इनके आपराधिक रिकॉर्ड भी बताए जा रहे हैं। इनके फ्लैट से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो वह आगे आकर जांच में मदद करें। मुठभेड़ के दौरान घनी आबादी वाली सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज और भारी पुलिस बल की मौजूदगी से स्थानीय लोग दहशत में आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed