फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After all, the government took care of the problem of water in village Masol.

आखिर सरकार ने ली गांव मसोल में पानी की समस्या की सुध

Sat, 18 Jun 2022 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
After all, the government took care of the problem of water in village Masol.
नयागांव। शिवालिक की पहाड़ियों के बीच में बसे पंजाब के आखिरी गांव मसोल के लोगों की सरकार ने सुध ले ली है। इसके पहले चरण में लोगों की पानी की दिक्कत को दूर करने के लिए ट्यूबवेल स्थापित किया गया है। विधायक अनमोल गगन मान की तरफ से ट्यूबवेल का उद्घाटन किया है। स्थानीय लोगों ने इससे राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सालों पहले बसे गांव मसोल में बुनियादी सुविधाएं न मिल पाने के कारण कई लोग यहां से पलायन भी कर चुके हैं। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए अमर उजाला की ओर से पिछले साल मई महीने में एक अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत गांव से जुड़ी कई समस्याओं को प्रकाशित कर स्थानीय प्रशासन एवं नेताओं से अवगत कराया था। अब खरड़ हलके की विधायक अनमोल गगन मान ने इलाके में एक नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया है। इसकी लागत करीब 20.46 लाख रुपये होगी। इस ट्यूबवेल से गांव में रहने वाले करीब 80 से 90 परिवारों को पानी की सप्लाई दी। जाएगी यह काम तीन महीने से कम समय में ही पूरा कर लिया जाएगा। दूसरे चरण में गांव मसोल के लिए अलग से वाटर वर्क्स बनवाकर पानी की टंकी और अन्य काम भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

हफ्ते में एक-दो दिन सिर्फ 15 मिनट आता था पानी
गांव मसोल में अब तक कोई भी पानी का ट्यूबवेल नहीं लगा था। इस कारण इस गांव में गांव टांडी से पानी की सप्लाई दी जाती थी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें हफ्ते में एक या दो दिन सिर्फ 15 मिनट के लिए पानी की सप्लाई मिलती थी। इससे उनकी दिनचर्या की जरूरत के लिए भी पानी पूरा नहीं होता था। मजबूरन गांव की महिलाएं सिर पर दो से तीन किलोमीटर दूर से पानी लेकर आती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
पहले चरण में गांव मसोल में ट्यूबवेल लगाया जा रहा है। इसका काम जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। उसके तहत दूसरे चरण में गांव में एक टंकी का निर्माण कर अलग से वाटर वर्क्स स्थापित किया जाएगा। -आशिमा चिराया, एसडीओ, वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन विभाग मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed